नीमच । कर्नाटक विधानसभा के चुनावी नतीजों से कांग्रेसी उत्साहित है। कर्नाटक में पार्टी की सरकार बनने से उत्साहित कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नीमच के प्रमुख विजय टॉकीज चौराहे पर जमकर जीत का जश्न मनाया।
शनिवार को स्थानीय विजय टॉकीज चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर के नेतृत्व में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया व पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल की उपस्थिति में कांग्रेसजनों ने कर्नाटक में कांग्रेस की जबरदस्त, शानदार जीत का जश्न मनाते हुए जमकर आतिशबाजी की एवम् एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर सभी कांग्रेसजन ढोल की थाप पर हाथों में कांग्रेस का तिरंगा लिए जश्न मनाते हुए, नाचते हुए जश्न मना रहे थे।भारत माता की जय , कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रियंका गांधी जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, मल्लिकार्जुन खड़गे जिंदाबाद आदि के गगनभेदी नारे लगाए।
इस अवसर पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर ने दावा किया है कि मध्यप्रदेश में भी जागरूक जनता इसी तरह भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकेगी और यहां कमलनाथ जी के नेतृत्व में जनता कांग्रेस की सरकार बनाएगी। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से आमजनता परेशान है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने पार्टी की जीत के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी जी और सोनिया गांधी जी को श्रेय दिया है। उन्होंने कहा है कि जनता ने सत्य का साथ दिया है। एमपी में कांग्रेस आमजनता के लिए कई योजनाएं लाएगी, नारी सम्मान योजना के साथ जनता के बीच जाएगी, महंगाई, बेरोजगारी कई मुद्दे है जिससे आमजनता परेशान है, कांग्रेस को एमपी में जनता बहुमत के साथ प्रदेश की सत्ता पर काबिज करेगी। पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल ने कहा कि कर्नाटक का चुनाव देश की दिशा निर्धारित करेगा। यहां हनुमानजी ने भी सत्य का साथ दिया है। मध्यप्रदेश में भी 2023 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कर्नाटक में जनता ने महंगाई और तानाशाही की सरकार को तमाचा जड़ दिया है उसे उखाड़ फेंका है। उन्होंने कहा कि जनता ने 40þ कमीशन वाली सरकार को उखाड़ फेंका है, अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा। मध्यप्रदेश में भी भाजपा सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल ने हाथ में गदा लिए जय श्री राम, जय बजरंग बली के जयकारे के साथ मनाई कर्नाटक जीत की खुशियां मनाई।
इससे पूर्व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज यहां ढोल धमाकों के साथ जश्न मनाया
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर, हाजी बाबू भाई सलीम, बृजेशसक्सेना, महेश वीरवाल, कमल मित्तल, योगेश प्रजापति, हिदायतुल्लाह खान, मुकेश पोरवाल, भगत वर्मा, गौरव गोयल, रंजीत सिंह तवर, डॉ पृथ्वी सिंह वर्मा, मनीष चांदना, दीपक चौधरी, गजेंद्र यादव, नितिन हसीजा, जगदीश पुनर, रमेश राजौरा, भारतसिंह अहीर, धर्मेंद्र परिहार, राकेश वर्मा, रवि दीवान, हरीश अहीर, इकराम, पहलवान, विकास गोयल, सुरेश जयसवाल, सुरेश मोडी, अनिल विनायका, विमल शर्मा, सुरेश सियोटा, लोकेश रियार, राजीव भास्कर, राकेश गुर्जर, रमन पटेल, सरफराज मंसूरी, यश सिंगोलिया, मनीष कदम, नितेश यादव, सोहेल शेख, सोनू यादव, हारून रशीद, हुसैन भाई कारपेंटर, आजाद भाई मंसूरी, डॉ.शहजाद हुसैन, जाकिर भाई नागौरी, भूरा भाई, विनोद बोरीवाल, वैभव अहिर, अमन चौरसिया , गोविंद सिंह, भंवर लाल जयसवाल, दुर्गाशंकर बोराना सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त
मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द...
एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि...
मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि...
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ...
गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में
मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज
श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति...
भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्...
फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके