ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने ग्राम आंत्रीखुर्द में 1 करोड़ 98 लाख की सड़क का भूमि पूजन किया

भोपाल। मध्यप्रदेश वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर जिला के मल्हारगढ़ विधानसभा के ग्राम आंत्रीखुर्द में 1 करोड़ 98 लाख 81 हजार की सड़क का भूमि पूजन किया। यह सड़क आंत्रीखुर्द से मणि महादेव मंदिर तक बनाई जाएगी। मंदिर में 3 लाख 50 हजार की लागत से स्वच्छता परिसर का निर्माण भी किया जाएगा। घाट का निर्माण आगामी दिनों में होगा। मंदिर परिसर में लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि महादेव मंदिर के आसपास भव्य परिसर का निर्माण होगा। सड़क निर्माण के दौरान अगर किसी किसान की थोड़ी बहुत भूमि सड़क उपयोग में आती है, तो वह उसे छोड़ें और सड़क बनाने में सबका सहयोग प्रदान करें. इसके साथ ही श्मशान घाट तक भी सड़क का निर्माण होगा। कार्यक्रम के दौरान किसानों को ऋण पुस्तिका, खसरा b1 की नकल का भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री देवड़ा द्वारा कहा गया कि अच्छी सड़के विकास की निशानी होती है, लेकिन वर्तमान समय में सरकार के माध्यम से हर गांव तक सड़कों का जाल बिछा दिया गया है।सड़कों के बिना जीवन की कल्पना करके महत्त्व अपने आप पता चल जाता है। रोटी, कपडा और मकान के बाद सड़क पानी और बिजली का ही नम्बर आता है। सड़क न होती तो एक दिन का काम एक महीने में भी न होता अर्थात सड़क की वजह से विकास तेज हुआ और हो रहा है। कोई भी क्षेत्र सड़क से अछूता नहीं। दो शहरो को सड़क ही जोड़ती है। जहाँ सड़कों का जाल नहीं है अर्थात एक ही सड़क है वहां तो सड़क को जीवन रेखा कहा जाता है। सीमा पर जो सड़कें हैं वे देश की सुरक्षा में बहुत उपयोगी होती है ।

छोटी और मध्यम दूरी के लिए माल और यात्रियों के परिवहन में सड़कें बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सड़क परिवहन प्रणाली खेतों, कारखानों और बाजारों के बीच आसान संपर्क स्थापित करती है और घर-घर सेवा प्रदान करती है। सड़कें ऊँचे, ढलानों और तीखे मोड़ों पर चल सकती हैं, जो रेलवे नहीं कर सकता। सड़कें रेलवे के लिए अच्छे फीडर का काम करती हैं। अच्छी और पर्याप्त सड़कों के बिना, रेलवे अपने संचालन को संभव बनाने के लिए पर्याप्त उपज एकत्र नहीं कर सकता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.