ब्रेकिंग
शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्...

मंदसौर नगर पालिका ने गमलो पर भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल का फल अंकित किया, कांग्रेस ने इसे असंवैधानिक बताते हुए तीन दिन मे हटाने को लेकर दिया ज्ञापन

शासकीय सम्पत्ति पर भाजपा ने अंकित किया चुनाव चिन्ह कांग्रेस ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन


मन्दसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर नगर पालिका परिषद द्वारा निर्मित महू नीमच मार्ग पर डिवाईडर पर लगे गमलों पर भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह अंकित किया गया है। जिसके विरोध में शहर ब्लॉक कांग्रेस एवं कांग्रेस पार्षद दल द्वारा नगर पालिका के सामने सांकेतिक प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया एवं चेतावनी दी गई कि यदि तीन दिवस में चुनाव चिन्ह को शासकीय सम्पत्ति से नहीं हटाया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता स्वयं बडा आंदोलन कर इसे हटाएंगे।
शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राघवेन्द्रसिंह तोमर एवं नेता प्रतिपक्ष रफत पयामी ने बताया कि जनता की गाड़ी कमाई से भाजपा का प्रचार-प्रसार का नगर पालिका का कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह असंवैधानिक भी है। इसलिए आज सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया है यदि तीन दिवस में इसे नहीं सुधारा जाता है तो कांग्रेस कार्यकर्ता स्वयं हटायेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी नपा प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर शहर ब्लॉक अध्यक्ष डॉ राघवेन्द्रसिंह तोमर, कार्यकारी अध्यक्ष अम्बालाल हिंगोरिया, अहमद सलीम खान, युवा कांग्रेस महासचिव सोमिल नाहटा, नेता प्रतिपक्ष रफत पयामी,जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष दीपक सिंह चौहान,महिला कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष बबीतासिंह तोमर, पार्षद प्रीतम पंचौली,तरुण शर्मा,पार्षद प्रतिनिधि शैलेन्द्र गिरी गोस्वामी, मोहम्मद आरिफ अंसारी,बलवंतसिंह चौहान,निर्मल बसेर, वाहिद जैदी ,अजय सोनी, दशरथसिह राठौर, रमेश सिंगार, मोहन खारीवाल, अशफाक मंसुरी, महेश गुप्ता, पूर्व पार्षद लक्ष्मी रैकवार, वर्षा सांखला, शुभम कामराज, पूर्व पार्षद जितेन्द्र सोपरा, कैलाश मनवानी, सलीम खान, इंजिनियर वसीम खान, आरिफ मंसुरी, श्याम जाट आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.