झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से मरीज की मौत, ग्रामीणों ने हाइवे पर शव रखकर लगाया जाम, मानव आयोग ने लिया संज्ञान
भोपाल। सागर जिले के देवरी क्षेत्र में’ एक झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज और गलत इंजेक्शन लगाने से एक मरीज की मौत हो गई। घटना से गुस्साये मृतक के परिजनों एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर शव रखकर भारी जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में डॉक्टर्स की कमी और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के लिये सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त कर नारेबाजी की। मामले में मप्र मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लेकर ’कलेक्टर एवं सीएमएचओ, सागर से मामले की जांच कराकर ऐसे अनाधिकृत झोलाछाप डॉक्टर के विरूद्ध की गई कार्यवाही के संबंध में एक माह में जवाब/प्रतिवेदन मांगा है। मप्र मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष मनोहर ममतानी ने मामले में संज्ञान लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है।