ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

हम सब मिलकर सबसे पहले जावद को आत्‍मनिर्भर बनाने का संकल्‍प ले – श्री सखलेचा मंत्री श्री सखलेचा ने जावद में लाडली बहनाओ के फार्म भरवाकर, किया संवाद

नीमच 1 अप्रैल 2023, प्रदेश सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना प्रारंभ की जा रही है इस योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान प्रति माह 8 हजार रूपये का भुगतान सरकार द्वारा किया जावेगा। इस योजना से युवा काम सीखकर रोजगार हासिल कर आत्‍मनिर्भर बन सकेगे। यह बात प्रदेश के एमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने शनिवार को नगर परिषद जावद में मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत आयोजित शिविर में महिलाओं के फार्म भरवाने के बाद, लाडली बहनाओं से संवाद करते हुए कही। उन्होंने कहा, कि मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना के तहत बेरोजगार युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार से जुड़ सकेंगे। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें साल भर तक 8 हजार रूपये का भुगतान सरकार द्वारा किया जावेगा।

       एमएसएमई मंत्री श्री सखलेचा ने लाडली बहनाओं से संवाद कर, इस योजना के बारे में जानकारी ली। जावद के हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित इस शिविर  में बडी संख्या में उपस्थित लाडली बहनाओं ने उत्‍साहपूर्वक एमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा को राखी बांधकर सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना शुरू करने पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

     मंत्री श्री सखलेचा ने  महिलाओं से संवाद करते हुए कहा, कि मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना के तहत न केवल बेरोजगार युवक बल्कि महिलाएं एवं युवतियां भी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेगी।इस योजना के तहत सिलाई,ब्‍यूटी पार्लर , कम्‍प्‍युटर प्रशिक्षण की व्यवस्था उनके निवास स्थल के आस-पास के गांव कस्बे या शहर में की जावेगी। यह योजना आगामी जुलाई से प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने सभी बेरोजगार युवाओं और युवतियों से इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान  किया।

            एमएसएमई मंत्री श्री सखलेचा ने जावद में लाडली बहनाओं से संवाद करते हुए कहा कि साल 2024 तक क्षेत्र के हर घर को नल द्वारा पेयजल प्रदाय किया जावेगा ।उन्होंने कहा कि आगामी तीन चार साल में जावद के सभी घरों में पाइप लाइन द्वारा घरेलू गैस प्रदान करने पर विचार किया जा रहा है। एमएसएमई मंत्री श्री सखलेचा ने उपस्थित जनों का आह्वान किया कि हम सब मिलकर जावद को सबसे पहले आत्मनिर्भर जावद बनाने का संकल्प लें। प्रारंभ में एमएसएमई मंत्री श्री सखलेचा ने शिविर में उपस्थित महिलाओं का पुष्पाहारो से स्वागत किया। अंत में उपाध्‍यक्ष श्री सूचित सोनी ने आभार माना।

         इस मौके पर नगर परिषद अध्‍यक्ष श्री सोहन लाल माली,श्री उपाध्‍यक्ष सुचीत सोनी  , श्री सचिन गोखरू, श्री श्‍याम काबरा पार्षदगण, अन्‍य जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्‍या में लाडली बहनाएं उपस्थित थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.