देश में लोकतंत्र खतरे में, विपक्ष की आवाज को कुचलने के लिये सरकार आतुर- मंदसौर ग्रामीण ब्लाॅक कांग्रेस द्वारा राहुलजी की लोकसभा मुद्दे पर प्रेसवार्ता संपन्न
मंदसौर। देश में विपक्ष की शीर्ष आवाज श्री राहुलजी गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्ति प्रकरण को लेकर मंदसौर ग्रामीण ब्लाॅक कांग्रेस द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। मंदसौर ग्रामीण के पत्रकार वार्ता हेतु नियुक्त प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव श्री तरूण खिची ने इस दौरान केन्द्र की मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक ढांचे को तहस नहस करने का आरोप लगाते हुये मौजुद हालात को देश के लोकतंत्र के लिये खतरा बताया। इस दौरान मंदसौर ग्रामीण ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष श्री नोंदराम गुर्जर इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित थे।
श्री खिची ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये बताया कि कांग्रेस नेता श्री राहुलजी गांधी ने तथात्मक तरिके से अडानी मामले में जो सवाल किये उन सवालो से लगातार सरकार ने बचने का प्रयास किया। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार उन सवालो का जवाब नही देना चाहती है जिसके कारण पुरा देश जानना चाहता है कि आखिर अडानी का संपत्ति एकाएक कैसे बढी। श्री खिची ने कहा कि देश के लोकतंत्र के इतिहास में यह पहली घटना है जब विपक्ष के नेता की सदस्यता समाप्ति हेतु दो साल की सदस्यता ऐनकेन प्रकारेण दिलवायी गयी है। बिना किसी आधार के केस तैयार किया गया, बिना किसी आधार के गवाह तैयार किये गये और फिर समुदाय की भावना से मामले को जोडकर उन्हें सजा दिलाने हेतु पुरा प्रपंच मोदी सरकार ने रचा है।
श्री खिची ने कहा कि जब विपक्ष के नेता श्री अटल बिहारी वाजपेयी की किडनी खराब हुई तब तत्कालिन प्रधानमंत्री श्री राजीवजी गांधी ने उन्हें केन्द्र सरकार के प्रतिनिधि मंडल में शामिल करवाकर सरकारी खर्च पर उनका इलाज करवाया किन्तु आज हालत यह है कि न केवल विपक्ष के नेताओं की सदस्यता समाप्त की जा रही है बल्कि जरूरत पडने पर हत्याये भी सरकार करवाने ने नही चूकेगी।
इस दौरान श्री खिची ने देश में महंगाई, युवाओ की बेरोजगारी, किसानो की बदहाली आदी अनेक मुद्दो पर पत्रकारो से चर्चा कर केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारो को जनविरोधी करार दिया।