ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

भोपाल मे कांग्रेस का पदर्शन, जीतू पटवारी समेत 50 कार्यकर्ता गिरफ्तार

भोपाल। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध सहित कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर जमकर हमला करते हुए सड़को पर उतरकर प्रभावी प्रर्दशन किया। कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और दूसरे बड़े नेताओ ने ट्रक पर सवार होकर राजभवन की और बढ़े। रंगमहल चौराहे के पास पुलिस बल पूरी तैयारी के साथ मौजूद था। यहॉ पुलिस ने कॉग्रेंसियो को रोकने के लिये बैरिकेट्रस लगा रखे थे। आगे बढ़ रहे कार्यकर्ताओं की यहां पुलिस से तीखी बहस हुए, और गुस्साये कार्यकर्ता बैरिकेड को पार करने के लिये उसके ऊपर चढ़ गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने वॉटर कैनन से पानी का प्रेशर मारकर उन्हें पीछे खदेड़ा। इस दौरान कई कार्यकर्ता घायल हो गए। भिंड युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. राजकुमार के हाथ में चोट आई है, वहीं सतना से आया एक कार्यकर्ता बेहोश हो गया, जिसे इलाज के लिये निजी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस विधायक जीतू पटवारी, कुणाल चौधरी सहित 50 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर 3 बसों में भरकर प्रदर्शन स्थल से ले गई। शक्ति प्रर्दशन में प्रदेश भर से आये नेताओ, विधायको सहित हजारो पार्टी कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.