Madhya pardesh / मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों से कुल 13 लीटर कच्ची शराब जब्त की। वहीं भानपुरा थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
दलौदा पुलिस ने 17 सितंबर को टोलखेड़ी-अमलावद रोड स्थित ईश्वरसिंह के खेत के सामने से रामेश्वर पिता देवा बागरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी निन्धारी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 6 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।
इसी प्रकार मल्हारगढ़ पुलिस ने ग्राम पामाखेड़ा में भारतलाल पिता किशनलाल मोनगिया, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम पामाखेड़ा को 7 लीटर देशी कच्ची हाथ भट्टी की शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
वहीं भानपुरा पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरीयादी कृष्णा गोड़ पिता रमेश गोड़, उम्र 24 वर्ष, निवासी गड़ीमोरा, तहसील खेरागढ़, जिला आगरा (उत्तर प्रदेश), हाल मुकाम नाहर अस्पताल के पास, तिजोरी कॉलोनी भानपुरा फरीयादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार घटना 31 अगस्त 2026 को रात 8 बजे से 8:20 बजे के बीच फरियादी के घर, तिजोरी कॉलोनी भानपुरा में हुई। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) एवं धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।