मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला के अफजलपुर थाना पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 60 किलो 100 ग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त सफेद रंग की ब्रेजा कार भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर कमालपुरा फंटा, ग्राम बिलात्री में नाकाबंदी कर कार क्रमांक ळश्र08ब्ब्2439 को रोका गया। तलाशी में डिक्की से तीन काले कट्टों में डोडाचूरा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों में लखन पिता सुंदरलाल उम्र 25 वर्ष, निवासी निंबाखेड़ी, थाना दलौदा, तथा अरविंद पिता राधाकिशन उम्र 25 वर्ष, निवासी काजली, थाना रठांजना, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल, एसडीओपी जितेंद्र भास्कर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी विकास गेहलोत के नेतृत्व में की गई।