ब्रेकिंग
पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर म.प्र. के मंदसौर में बैंककर्मियों का प्रदर्शन मध्यप्रदेश मे सागर शराब कांड से जुड़े मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, आगे भी लगातार जारी रहेगी -CM गोशाला अनुदान व्यवस्था में बदलाव पर सियासत तेज, प्रति गोवंश 40 रुपये में से 10 रुपये पशु आहार निर्मा... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, कई थाना क्षेत्रों में कार्रवाई, कच्ची व देशी शरा... बंडा में जहरीली शराब मामले में बड़ी कार्रवाई, 5 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर एटीएम कटिंग गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख, स्विफ्ट डिजायर कार, गैस कटर, दो ऑक्सीजन सि... न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे ने मप्र हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति की शपथ ली, राज्यपाल मंगुभाई पटे... जहरीली शराब कांड को लेकर खड़गे बोले- भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा, पटवारी ने बताया ‘मध्यप्रदेश में इंसानी ... मंदसौर मे एबीवीपी के प्रदर्शन के बाद पिछड़ा वर्ग छात्रावास के अधीक्षक कोड़ावद को हटा कर जावेद खान को प... मंदसौर जिले में अवैध शराब और सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, कई आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश मे सागर शराब कांड से जुड़े मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, आगे भी लगातार जारी रहेगी -CM

सागर जहरीली शराब कांड पर सीएम डॉ.मोहन यादव सख्त, बोले- अपराधियों के लिए डच् में कोई जगह नहीं

भोपाल। सागर में हुई जहरीली शराब त्रासदी को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरकार पूरे मामले में गंभीरता और सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि मामले में पुलिस द्वारा इससे जुड़े हुए पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि शराब कांड से जुड़े मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर किए जाने की जानकारी मिली है। इससे पहले प्रशासन ने आरोपियों से जुड़े अवैध ठिकानों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की थी।
मोहन यादव ने कहा कि सागर की घटना और कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में अपराध और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अपराध के विरुद्ध सरकार की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

————————————————————

वहीं दुसरी और कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कि तीखी प्रतिक्रिया- सरकारी लापरवाही के सवाल हमेशा जिंदा रहेंगे

 सागर जहरीली शराब कांड को लेकर सरकार की कार्रवाई पर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पटवारी ने कहा कि सरकार ने तीन आरोपियों की गिरफ्तारी, पांच मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई और अब जंगल में शॉर्ट एनकाउंटर किया है।

पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार वही कर रही है, जो सोती हुई सत्ता अचानक जागकर और भागकर करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कार्रवाइयों का उद्देश्य जनता के बीच सरकार की उपस्थिति और अस्तित्व बनाए रखना है।

पटवारी ने कहा कि केवल कार्रवाई करने से सरकार सरकारी लापरवाही से जुड़े आरोपों से बरी नहीं हो सकती। उन्होंने छिंदवाड़ा, इंदौर और सागर सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में हुई मौतों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन घटनाओं में सरकारी लापरवाही से जुड़े सवाल हमेशा जिंदा रहेंगे।

Image

उन्होंने सरकार से जवाबदेही तय करने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.