मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, कई थाना क्षेत्रों में कार्रवाई, कच्ची व देशी शराब जब्त
Madhya Pardesh / मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। 10 सितंबर को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कई मामले दर्ज किए और आरोपियों के कब्जे से कच्ची व देशी शराब जब्त की।
वायडी नगर थाना पुलिस ने ढीकोला पंचायत के सामने कार्रवाई कर डालुराम निवासी ढीकोला पिता भेरूलाल गुर्जर के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की। दलौदा पुलिस ने उमाहेड़ा मार्ग से लोकेश निवासी उमाहेड़ा के कब्जे से 9 लीटर कच्ची शराब तथा फतेहगढ़ बस स्टैंड से कपिल निवासी फतेहगढ़ के कब्जे से 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त की।
थाना दलौदा पुलिस ने उमाहेड़ा मार्ग पर कार्रवाई करते हुए उमाहेड़ा निवासी 21 वर्षीय लोकेश चौहान पिता बंशीलाल चौहान के कब्जे से 9 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की।
नाहरगढ़ पुलिस ने खात्याखेड़ी ढाणी रोड स्थित राजपूताना ढाबे के सामने कार्रवाई कर जुझारसिंह पिता कालुसिंह निवासी आक्यामेड़ी के कब्जे से 28 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की।
अफजलपुर पुलिस ने बाछड़ा डेरा डिगांव माली में किशोर बाछड़ा पिता राधेश्याम बाछड़ा के कब्जे से 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की। वहीं डिगांव माली पेट्रोल पंप के पास सावित्री चौहान -शोभराम चौहान के कब्जे से 7 लीटर कच्ची शराब तथा मारुखेड़ी आम रोड से विवेक चौहान के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई।
थाना अफजलपुर पुलिस ने मारुखेड़ी आम रोड पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की। पुलिस के अनुसार 10 सितंबर को मारुखेड़ी आम रोड पर विवेक चौहान निवासी निंगाव माली के कब्जे से अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद हुई।
नारायणगढ़ पुलिस ने गर्रावद निवासी मानसिंह पिता कन्हैयालाल भील के कब्जे से 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की। पिपलियामंडी पुलिस ने काचरिया चंद्रावत क्षेत्र में भारत बावरी के कब्जे से 5 लीटर तथा बाबूलाल बावरी के कब्जे से 3 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की।
थाना पिपलियामंडी पुलिस ने ढिकनिया रोड, काचरिया चंद्रावत के पास कार्रवाई करते हुए भारत बावरी पिता रामचंद बावरी निवासी काचरिया चंद्रावत के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की।
थाना पिपलियामंडी पुलिस ने कच्ची गडार, काचरिया चंद्रावत रोड पर कार्रवाई करते हुए बाबूलाल बावरी पिता किशन लाल बावरी निवासी काचरिया चंद्रावत के कब्जे से 3 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की।
सीतामऊ पुलिस ने रामगढ़ निवासी शांतिलाल सुर्यवाशी पिता रामेश्वर सुर्यवंशी के खिलाफ दो मामलों में कार्रवाई करते हुए 16 क्वार्टर और 40 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की।
शामगढ़ पुलिस ने ढाबलागुर्जर रोड अंडरब्रिज के पास कार्रवाई कर गुराडिया माता निवासी नागनुसिंह पिता किशनसिंह साैंधिया राजपुत के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की।
गरोठ पुलिस ने बरखेड़ा गंगासा निवासी जगदीश पिता मांगीलाल तथा पिपलियाजत्ती निवासी पवन पिता नेमीचंद बाछड़ा को अवैध शराब ले जाते पकड़ा। दोनों के कब्जे से 5-5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई।
गांधीसागर पुलिस ने गांधीसागर नंबर-8 में कार्रवाई कर दिनेश टेलर पिता बगदीराम अेलर के कब्जे से 10 लीटर तथा गुलाब नगर नावली में निवाल पति राधेश्याम बाई के कब्जे से 15 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की। सभी मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।