Madhya Pardesh / मंदसौर। एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देशन में जिले में अवैध शराब और सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। 9 सितंबर को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कई मामले पकड़े। वहीं कोतवाली और दलौदा थाना क्षेत्र में सट्टा अंक लिखते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 1090 रुपए नकद, सट्टा पर्चियां और लीड पेन जब्त किए गए।
वायडी नगर पुलिस ने साबाखेड़ा निवासी अम्बालाल सुआवंशी से 10 लीटर तथा डोडियामीणा निवासी मोहित दाहिमा से 10 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की। दलौदा पुलिस ने गनुलयाना निवासी हुकुमसिंह चौहान से 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब तथा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी दलौदा से रतनलाल बाछड़ा के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
नाहरगढ़ पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में रंजीता बाई से 5 लीटर, दशरथ माली से 3 लीटर, प्रियंका बाछड़ा से 5 लीटर तथा ममता बाछड़ा से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की। कचनारा में 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब भी बरामद की गई। अफजलपुर पुलिस ने सीखेडी निवासी काजल बाछड़ा के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब जब्त की।
गरोठ पुलिस ने पिपलिया जत्ती निवासी रवि बाछड़ा को 8 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। वहीं उदलाखेड़ी निवासी गेंदमल बंजारा और राजू बंजारा के कब्जे से अलग-अलग कार्रवाई में 10-10 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई।
सीतामऊ पुलिस ने ढंडेड़ा निवासी मिट्ठूसिंह राजपूत को 31 क्वार्टर देशी प्लेन और 4 क्वार्टर देशी मसाला शराब के साथ पकड़ा। सुवासरा पुलिस ने लखनुपनलिया निवासी गब्बूसिंह सौंधिया से 16 क्वार्टर देशी शराब तथा घसोई यात्री प्रतीक्षालय से सेमली निवासी वर्णसिंह सौंधिया के कब्जे से 22 बीयर के डिब्बे जब्त किए। भानपुरा पुलिस ने सांधारा क्षेत्र में प्रकाश बाछड़ा से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद की।
सट्टा लिखते दो आरोपी पकड़े, 1090 रुपए जब्त
कोतवाली पुलिस ने बीपीएल चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के पीछे कार्रवाई करते हुए इंदिरा कॉलोनी निवासी शाहिल खान पठान को सट्टा अंक लिखकर अवैध लाभ कमाते पकड़ा। उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, लीड पेन और 420 रुपए नकद जब्त किए गए।
दलौदा पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गार्डन के सामने कार्रवाई करते हुए रतलाम जिले के माताडगंज निवासी कंवरलाल दर्जी को सट्टा अंक लिखते पकड़ा। उसके कब्जे से 670 रुपए नकद, सट्टा अंक की पर्चियां और लीड पेन जब्त किए गए।
पुलिस ने अवैध शराब के मामलों में आबकारी अधिनियम तथा सट्टे के मामलों में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।