भेपाल।। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर अवैध एवं जहरीली शराब के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत बंडा में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने शराब मामले से जुड़े आरोपियों के 5 अवैध निर्माणों को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया।
कार्रवाई के दौरान आरोपी मनीष लोधी, चंद्रभान राजपूत और आशीष साहू के अवैध मकानों और गोदामों को निशाना बनाया गया। प्रशासन द्वारा अनधिकृत अवैध संपत्तियों और शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई।
जहरीली शराब मामले के बाद प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और तीन जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माणों को हटाया गया।