ब्रेकिंग
पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर म.प्र. के मंदसौर में बैंककर्मियों का प्रदर्शन मध्यप्रदेश मे सागर शराब कांड से जुड़े मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, आगे भी लगातार जारी रहेगी -CM गोशाला अनुदान व्यवस्था में बदलाव पर सियासत तेज, प्रति गोवंश 40 रुपये में से 10 रुपये पशु आहार निर्मा... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, कई थाना क्षेत्रों में कार्रवाई, कच्ची व देशी शरा... बंडा में जहरीली शराब मामले में बड़ी कार्रवाई, 5 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर एटीएम कटिंग गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख, स्विफ्ट डिजायर कार, गैस कटर, दो ऑक्सीजन सि... न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे ने मप्र हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति की शपथ ली, राज्यपाल मंगुभाई पटे... जहरीली शराब कांड को लेकर खड़गे बोले- भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा, पटवारी ने बताया ‘मध्यप्रदेश में इंसानी ... मंदसौर मे एबीवीपी के प्रदर्शन के बाद पिछड़ा वर्ग छात्रावास के अधीक्षक कोड़ावद को हटा कर जावेद खान को प... मंदसौर जिले में अवैध शराब और सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, कई आरोपी गिरफ्तार

न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे ने मप्र हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति की शपथ ली, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिलाई शपथ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहे मौजूद

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति कोगजे ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के 30वें मुख्य न्यायाधिपति के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को लोकभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नव नियुक्त मुख्य न्यायाधिपति को पुष्प-गुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने समारोह का संचालन किया। उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधिपति नियुक्त किए जाने संबंधी अधिसूचना का वाचन किया। समारोह का प्रारंभ और समापन वंदे मातरम् तथा राष्ट्रगान जन-गण-मन के गायन के साथ हुआ।

समारोह में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं राजेंद्र शुक्ल, कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल, भोपाल महापौर मालती राय, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी सहित उच्च न्यायालय के न्यायमूर्तिगण, रजिस्ट्रार जनरल धरमिंदर सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता तथा विभिन्न आयोगों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, विधायक, सांसद तथा मध्यप्रदेश, गुजरात और उत्तरप्रदेश उच्च न्यायालयों के न्यायमूर्तिगण भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.