मंदसौर मे एबीवीपी के प्रदर्शन के बाद पिछड़ा वर्ग छात्रावास के अधीक्षक कोड़ावद को हटा कर जावेद खान को प्रभार सौंपाः-सहायक संचालक ओबीसी विभाग
मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला मुख्यालय पर दाउदखेड़ी के पास रेवास-देवड़ा रोड स्थित पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में कथित अव्यवस्थाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद छात्रावास अधीक्षक जगदीश कोड़वद को कार्यमुक्त कर दिया गया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छात्रावास की व्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन करते हुए सड़क पर बैठकर विरोध जताया था। प्रदर्शन के दौरान छात्रावास की व्यवस्थाओं एवं विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की गई थी। इसी बीच पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, जिला मंदसौर द्वारा 9 सितंबर 2026 को जारी आदेश में अधीक्षक जगदीश कोड़वद को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर उनके मूल विभाग जनजातीय कार्य विभाग, जिला मंदसौर के लिए भेजा गया है। आदेश में कहा गया है कि अधीक्षक के विरुद्ध लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए यह कार्रवाई की गई है। छात्रावास का प्रभार जावेद खान, निरीक्षक, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को आगामी आदेश तक सौंपा गया है।
कोड़ावद को कार्यमुक्त कर मुल विभाग मे भेजा दिया
छात्रावास की अव्यवस्थाओं को लेकर एबीवीपी के प्रदर्शन और उसके बाद अधीक्षक को हटाए जाने की कार्रवाई को लेकर सहायक संचालक पिछड़ावर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण अनुराधा सकवार से चर्चा हुई जिसमे उन्हौने बताया की पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास अधीक्षक के खिलाफ चार पंात्र महिने से प्राप्त शिकायतों के आधार पर जगदीश कोड़ावद को कार्यमुक्त कर उनके मुल विभाग मे भेज दिया गया। विभाग के निरीक्षक जावेद खान को अभी चार्ज सौंपा गया।