ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म, ग्रामीणों का आक्रोश, आरोपी गिरफ्तार

रतलाम। मध्यप्रदेश,जिला रतलाम, तहसील क्षेत्र के एक गाँव में रविवार की शाम को 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची रविवार शाम अपने घर के बाहर ओटले पर बैठी थी। तभी आरोपी शाकिर (42) वहां आया। बच्ची को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने पर घटना का पता चला। परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। वे बच्ची की जांच कराने अस्पताल पहुंचे। जहां दुष्कर्म की पुष्टि हुई। यहां पुलिस ने उन्हें समझाइश दी। बता दें कि आरोपी की एक लड़की, चार लड़के हैं। पत्नी की मौत हो चुकी है।

सीएसपी युवराज सिंह चौहान ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

News@copy

Leave A Reply

Your email address will not be published.