ब्रेकिंग
नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा

डॉ.आई.एल.चौहान डिप्टी डायरेक्टर पीआरओ रतलाम होगें, वही, जनसंपर्क जगत का अनुभवी चेहरा जगदीश मालवीय अब आगर मालवा में संभालेगा नई जिम्मेदारी

भोपाल/मंदसौर/नीमच। मध्यप्रदेश शासन की और से जारी तबादला आदेश मे सहायक संचालक डॉ. ईश्वरलाल चौहान ( एम.ए. तथा पुरातत्व में ही पीएचडी की उपाधि प्राप्त) का मंदसौर से रतलाम और उनकी जगह शकिल अहमद खान आगर मालवा से मंदसौर पदस्थी आदेश हुआ है। वही नीमच जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं सहायक संचालक जगदीश मालवीय का प्रशासनिक स्तर पर आगर मालवा स्थानांतरण किया गया है उनकी जगह उमरीया से अरूणोन्द्रसिंह आ रहे है।

नीमच में लंबे सेवाकाल के बाद मालवीय ने पत्रकारिता और प्रशासनिक क्षेत्र में बनाई अलग पहचान


चार दशक की निष्कलंक सेवा के सिंहस्थ 2004 के मुख्य मीडिया सेंटर प्रभारी और सिंहस्थ 2016 में मेला प्रभारी मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी रहे मालवीय ने जनसंपर्क विभाग में छोड़ी विशिष्ट पहचानए लगभग चार दशक के गौरवपूर्ण सेवाकाल में उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्य करते हुए जनसंपर्क विभाग की गतिविधियों को नई दिशा देने के साथ शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। धार जिले की बदनावर तहसील के निवासी जगदीश मालवीय ने अपनी प्रारंभिक एवं महाविद्यालयीन शिक्षा बदनावर में प्राप्त की। वर्ष 1988 से जनवरी 1993 तक उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय, ग्वालियर में सेवाएं दीं। इसके बाद जुलाई 1993 में जनसंपर्क विभाग में उनकी पहली नियुक्ति बालाघाट जिले में हुई। बालाघाट के बाद वे वर्ष 1993 से जून 1996 तक रतलाम जिले में पदस्थ रहे।

जुलाई 1996 में उनका स्थानांतरण मंदसौर जिले में हुआ, जहां उन्होंने जनसंपर्क गतिविधियों का प्रभावी संचालन किया। वर्ष 1998 में नीमच जिले के गठन के साथ ही वे जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच में पदस्थ हुए और जिले की जनसंपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जुलाई 2006 से जुलाई 2007 तक उन्होंने अशोकनगर जिले में जिला जनसंपर्क अधिकारी के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात पुनः नीमच लौटकर लगातार अपनी सेवाएं देते रहे और सहायक संचालक जनसंपर्क के पद पर कार्यरत रहे।

जगदीश मालवीय ने वर्ष 2004 एवं 2016 के सिंहस्थ महापर्व में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन किया। सिंहस्थ-2004 में उन्होंने मुख्य मीडिया सेंटर प्रभारी के रूप में कार्य किया, जबकि सिंहस्थ-2016 में तत्कालीन मेला प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह के जनसंपर्क अधिकारी के रूप में मीडिया समन्वय एवं कवरेज की जिम्मेदारी संभाली। अपने समर्पण, कार्यकुशलता और व्यापक अनुभव के कारण जगदीश मालवीय प्रशासनिक एवं पत्रकारिता जगत में एक सम्मानित पहचान रखते हैं। नीमच जिले में लंबे समय तक दी गई उनकी सेवाओं को जनसंपर्क विभाग, मीडिया जगत और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सदैव स्मरण किया जाएगा। उनके आगर मालवा स्थानांतरण को नई जिम्मेदारी और अनुभव के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.