ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

दिल्ली में मौसम ने बदला मिजाज, 21 दिन बाद मिली गर्मी से राहत; 48 घंटे में 9 डिग्री तक गिरा तापमान

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी है। ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। हालांकि अधिकांश इलाकों में बारिश का इंतजार बना रहा, लेकिन पालम समेत कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

बारिश भले ही सीमित रही, लेकिन मौसम के बदले तेवरों का असर तापमान पर साफ दिखाई दिया। दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। खास बात यह है कि यह 8 मई के बाद राजधानी का सबसे कम अधिकतम तापमान रहा। पिछले तीन सप्ताह से दिल्ली भीषण गर्मी और लू की चपेट में थी, जहां तापमान कई बार 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 48 घंटों में दिल्ली के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शुक्रवार तक यह 7.5 डिग्री गिरकर 36.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

सबसे ज्यादा राहत रिज क्षेत्र में देखने को मिली, जहां तापमान 45.6 डिग्री से घटकर 36.8 डिग्री सेल्सियस रह गया। यानी महज दो दिनों में 8.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। राजधानी के कुछ अन्य इलाकों में यह गिरावट 9.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंची, जो हाल के दिनों में मौसम में आए सबसे बड़े बदलावों में से एक मानी जा रही है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय मौसमी तंत्र के चलते दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना हुआ है। अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान नियंत्रित रहने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

फिलहाल राजधानीवासियों ने तपती गर्मी के बीच राहत की सांस ली है, लेकिन मौसम विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह भी जारी की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.