भोपाल। मध्य। प्रदेश में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना और महंगा हो जाएगा। रजिस्ट्री की दरें बढने वाली हैं। केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने राज्य के 55 जिलों में 5 लाख 5 हजार स्थानों में से 65 हजार स्थानों पर प्रॉपर्टी की दरों में बढ़ोतरी के साथ ही निर्माण की दरों को भी बढ़ाई गई है। इससे लोगों का घर का सपना उनके बजट से बाहर होता जा रहा है।
राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के सभी जिलों में प्रॉपर्टी की दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव दिए गए थे, इसके बाद केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने इसे हरी झंडी दे दी थी। राज्य के 65 हजार स्थानों पर औसत वृद्धि 16 फीसदी तक की गई है। ये 1 अप्रैल 2026 से लागू की जाएगी। यही वजह है कि रजिस्ट्री कराना महंगा हो जाएगा। वहीं, निर्माण दरों में 7 से 14 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। निर्माण दरों में 1000 रुपये की वृद्धि की गई है। ये नगर निगम क्षेत्र में 13 हजार से बढकर 14 हजार रुपये हो गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ये दर 6000 से बढकर 7000 रुपये हो गई है। इस वजह से मकान की की लगत बढ़ेगी, वही स्टॉप ओर रजिस्ट्री की कीमतें भी बढ़ेगी।