ब्रेकिंग
अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है।

जागरूक एसपी मंदसौर के निर्देशन में पुलिस थाना गरोठ द्वारा लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के द्वारा थाना गरोठ के अपराध में फरियादी राहुल मेघवाल निवासी ग्राम बर्डीया इस्तमुरार के साथ हुई लूट के जघन्य आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु आदेशित किया गया। जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमति हेमलता कुरील, SDOP महोदय गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी गरोठ निरीक्षक हरीश मालवीय के कुशल निर्देशन मे दिये गये दिशा निर्देशों का पालन करते हुए टीम द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरण

दिनांक 27.01.2026 को थाना गरोठ पर फरियादी राहुल पिता रघुनाथ मेघवाल उम्र 28 साल निवासी ग्राम बडींया इस्तमुरार के द्वारा थाने पर रिपोर्ट की गई कि पुर्व में मेरे से धारासिंह पिता तेजसिंह सोंधीया राजपुत निवासी ग्राम खजुरीदोड़ा के द्वारा उसकी एच एफ डीलक्स मोटरसाईकल की किस्त नही भरने का बोलकर कम्पनी में जमा नहीं की तथा अपने पास रखी ली उसी मोटरसाईकल को छोडने हेतु 10,000 रुपये की माँग की तथा फरियादी जब पेसे लेकर वारनी फंटा के आगे मोटरसाईकल लेने हेतु गया था वहा पर आरोपी धारासिंह ने फरियादी राहुल को डरा धमकाकर मारपीट कर 10,000 रुपये लूट कर मय मोटरसाईकल के भाग गया। रिपोर्ट पर से थाना गरोठ पर अपराध 37/2026 धारा 309(4), 115 (2) बीएनएस का पंजीबद्द किया गया

थाना प्रभारी द्वारा उक्त कृत्य को तुरन्त वरिष्ठ अधिकारियो के संज्ञान मे लाते हुए मामले की गम्भीरता को देखते हुए तुरन्त टीम गठित कर आरोपी की धडपकड हेतु रवाना किया तथा घटनास्थल व आस पास के सीसीटीवी फुटेज चेक किये आरोपी धारासिंह पिता तेजसिंह सोंधीया राजपुत उम्र 27 साल निवासी ग्राम खजुरीदोड़ा को गिरफ्तार कर फरियादी की एच एफ डीलक्स मो.सा. व लूटे गये पैसे में से 5000 रुपये जप्त किये गये। आरोपी धारासिंह ने पुछताछ में कई मोटरसाईकल व ट्रेक्टर के बारे में बताया जो थाना हाजा पर आरोपी धारासिंह के बताये अनुसार एक ट्रेक्टर, एक लाल रंग की स्वीफ्ट कार व मोटरसाईकले जिन पर नम्बर नही लिखे थे जिन्हे तस्दीक हेतु थाना लेकर आये जिनकी तस्दीक की जा रही है।

नाम आरोपी – धारासिंह पिता तेजसिंह सोंधीया राजपुत उम्र 27 साल निवासी ग्राम खजुरीदोड़ा ।

सराहनीय कार्य निरीक्षक हरीश मालवीय थाना प्रभारी गरोठ एवं टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.