ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

मंदसौर जिला मुख्यालय पर नकली देशी घी बनाने की चल रही थी घरेलु फैक्ट्री, पुलिस ने 150 लीटर घी जप्त कर गुजरात के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Madhya Pardesh/ मंदसौर। मध्यप्रदेश जिला मंदसौर मुख्यालय पर नकली देशी घी बनाने की घरेलु फैक्ट्री चल रही थी जिसकी सुचना प्राप्त होने पर एसडीएम (कार्यपालक मजिस्ट्रेड), सीएसपी, तहसीलदार और दो थानों के थाना प्रभारी व खाद्य सुरक्षा अधिकारी संयुक्त टीम ने मिलकर रात्री मे छापामार कार्यवाही की जिसमे दो लोगो को हिरासत मे लेकर मौके से लगभग 150 लीटर से अधिक अमानक नकली देशी घी बरामद कर आगे की कार्यवाही हेतु जांच की जा रही है।

नई आबादी पुलिस थाना पर पुलिस पर नकली देशी घी बनाने वाले गोपाल पिता अशोक बरोलिया व संजय पिता अशोक बरोलिया अहमदाबाद (गुजरात) निवासी दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 150 लीटर नकली घी जब्त किया गया है। दोनों पिछले तीन महीने से यहां रह रहे थे। वह नकली घी बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में 200 रुपए किलो के भाव से बेचते थे।
सिटी कोतवाली और नई आबादी थाना पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग और राजस्व विभाग को इसकी जानकारी दी। टीमों ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात संयुक्त रूप से सीतामऊ फाटक क्षेत्र में महेश सिंधीं के किराए के मकान में चल रही नकली घी बनाने की फैक्ट्री पर दबिश दी।
यहां आरोपी डालडा/सोयाबीन तेल में केमिकल और आर्टिफिशियल देसी फ्रेगरेंस मिलाकर उसे पकाकर नकली घी तैयार कर रहे थे। यानी नकली देशी घी से लोगों की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा था।
दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से लगभग डेढ़ सौ लीटर नकली घी बरामद किया। इसके साथ ही नकली घी बनाने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री, सोयाबीन तेल, बर्तन और एक केमिकल भी जब्त किया गया। केमिकल का इस्तेमाल देसी घी जैसी खुशबू पैदा करने के लिए किया जा रहा था।
जब पुलिस मौके पर पहुंची, उस समय भी आरोपी नकली घी बना रहे थे। पुलिस ने मौके से गोपाल और संजय पिता अशोक बागरी, निवासी अहमदाबाद (गुजरात) को गिरफ्तार किया है। दोनों सगे भाई हैं।
जब पुलिस मौके पर पहुंची, उस समय भी आरोपी नकली घी बना रहे थे। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजाना जाकर नकली घी बेचते थे। एसडीएम शिवलाल शाक्य ने बताया- शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी रोजाना ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर नकली घी बेचते थे। वे लगभग 200 रुपए प्रति किलो की दर से घी बेचकर लोगों को धोखा दे रहे थे। एसडीएम के मुताबिक-सोयाबीन तेल गर्म कर आर्टिफिशियल फ्रेगरेंस मिलाते थे। सीएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को नकली घी बनाने की फैक्ट्री की सूचना मिली थी। इसके बाद रेवेन्यू, फूड सेफ्टी और दो थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। आरोपी सोयाबीन तेल को गर्म कर उसमें केमिकल और आर्टिफिशियल फ्रेगरेंस मिलाकर नकली देशी घी तैयार कर रहे थे। फूड सेफ्टी टीम द्वारा जब्त किए गए घी के सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
देशी घी के नाम पर रिफाइंड ऑयल और गैर-डेयरी पदार्थों का इस्तेमाल किया जा रहा था, पुलिस ने बड़ी मात्रा में कच्चा माल, सामग्री और फर्जी बरामद की है. पुलिस ने फैक्ट्री चलाने वाले गोपाल और संजय पिता अशोक बागरी, निवासी अहमदाबाद (गुजरात) दो आरोपियों को भी गिरफ्तार उनके विरूद्ध धारा 272, 274, 275 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.