ब्रेकिंग
अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है।

महिला मोर्चा द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर विधायक फूल सिंह बरैया का मंदसौर मे पुतला दहन किया

मंदसौर। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का महिलाओं एवं अजा, अजजा समाज के प्रति की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का पुतला दहन किया एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा भी इंदौर में विधायक फूल सिंह बरैया को साथ लेकर चलने पर भी गहरा आक्रोष व्यक्त किया।
उक्त आरोप लगाते हुए भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता ने कहा की इंदौर में आये राहुल गॉंधी द्वारा विधायक फूल सिंह बरैया को सम्मान देना अर्थात फूल सिंह बरैया के बयान को सही बताना माना जाएगा, इस बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रीय स्तर से खेद व्यक्त करना चाहिए अन्यथा भाजपा महिला मोर्चा उग्र आंदोलन करेगी। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर गांधी चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने कांग्रेस विधायक फुलसिंह बरैया का पुतला दहन किया गया। भाजपा जिला मंत्री रानू भावसार, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बिंदू चंद्रे, वंदना भावसार, अनिता कोठारी, हेमा कुमावत, आदि की मौजुदगी रही। इस अवसर पर भजपा के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.