ब्रेकिंग
Accident-अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे रू.1500-1500 कि राशि भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने दिया विजन 2047 का मंत्र, खेल और शिक्षा को साथ लेकर आगे बढ़ेगा भारत, मु... मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का विरोध, प्रेस वार्ता मे लोकतांत्रिक संस्थाओं की... दो साल से फरार ब्राउन शुगर तस्कर इमरान साकरिया गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई सट्टा खाईवाली पर पुलिस की कार्रवाई, मुल्तानपुरा से एक आरोपी गिरफ्तार महिलाओं और गौवंश की सुरक्षा से समझौता नहीं, अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्क- सीएम मोहन यादव महिलाओं और गौवंश की सुरक्षा से समझौता नहीं, अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्करू सीएम मोहन यादव राज्यसभा नामांकन विवादः सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, कांग्रेस का चुनाव आयोग और भाजपा पर हमला, दिल्ली ... भाजपा के तीनों राज्यसभा सांसदों ने मिला निर्वाचन प्रमाण-पत्र, विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा का जश्न क...

राहुल गांधी इंदौर के भागीरथपुरा की गलियों में पैदल घूमे और दूषित जल प्रभावित इलाकों का जायजा लिया वे पीड़ित परिवारों से मिले। पीड़ितों को उन्होंने एक लाख रुपये के चेक सौंपे।

Imageइंदौर। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को इंदौर के दौरे पर पहुंचे।
राहुल गांधी भागीरथपुरा की गलियों में पैदल घूमे और दूषित जल प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। वे पीड़ित परिवारों से मिले। पीड़ितों को उन्होंने एक लाख रुपये के चेक सौंपे।
यहां उन्होंने भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और बॉम्बे हॉस्पिटल जाकर वहां भर्ती पीड़ित मरीजों से मुलाकात की। इसी बीच पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वे यहां राजनीति करने नहीं बल्कि पीड़ित लोगों की मदद करने और अपनी जिम्मेदारी निभाने आए हैं। उन्होंने दूषित पेयजल प्रदाय किए जाने को लेकर सरकार व प्रशासन पर गंभीर सवाल भी उठाए।
भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कि शुद्ध पेजयल की जगह प्रदूषित पानी प्रदाय करना यहां पर सबसे गंभीर समस्या है, जिससे लोगों की मौतें हुई हैं। राहुल गांधी ने कहा, यह महज इंदौर का मामला नहीं, बल्कि प्रदेश के कई शहरों में ऐसी ही स्थिति है और ऐसे में सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है। प्रदूषित जल से मौत मामले पर राजनीति करने के सवाल पर राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा, कि वे लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं, ऐसे में उनका यह काम है कि पीड़ितों से मिलें और उन्हें न्याय दिलाने उनके साथ खड़े हों। उन्होंने कहा कि यहां वे राजनीति करने नहीं, बल्कि पीड़ित लोगों की मदद करने के साथ ही अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर पानी की समस्या को हल कराएंगे।
इससे पहले राहुल गांधी इंदौर एयरपोर्ट पर उतरने के फौरन बाद ही सीधे बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे थे जहां उन्होंने भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना और उनकी समस्याओं को सीधे सुना। इसके बाद उन्होंने भागीरथपुरा पहुंचकर दूषित पानी से प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हौसला दिया। राहुल गांधी भागीरथपुरा की गलियों में पैदल घूमे और दूषित जल प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। वे पीड़ित परिवारों से मिले। वे दूषित पेयजल के कारण मौत की नींद सोईं गीता देवी के परिजनों से मिलने पहुंचे। यहां राहुल गांधी ने पीड़ित परिवारों से मिलकर एक-एक लाख रुपए की आर्थिक मदद भी प्रदान की। पीड़ितों को उन्होंने एक लाख रुपये के चेक सौंपे।

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इंदौर के भागीरथपुरा में हुई जल त्रासदी से पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना और जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए प्रत्येक पीड़ित परिवार को ₹1-1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान कर सरलता और मानवीय संवेदना का परिचय दिया।

इसी भाव से प्रेरित होकर उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष मध्यप्रदेश विधानसभा ने भी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए प्रत्येक पीड़ित परिवार को ₹50,000 की आर्थिक सहायता में योगदान किया।

उमंग सिंघार ने कहा कि यह कोई राजनीति नहीं, बल्कि जनता के दुख में सहभागी बनकर अपने दायित्व निभाने का संकल्प पूरा किया। NEWS@C

ImageImage

Leave A Reply

Your email address will not be published.