ब्रेकिंग
सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

ग्राम पंचायत सुरी जनपद पंचायत मंदसौर में पदस्थ सचिव गुर्जर निलंबित

Madhya Pardesh/ मदसौर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर द्वारा जारी आदेश से ग्राम पंचायत सुरी जनपद पंचायत मंदसौर में पदस्थ सचिव ओमप्रकाश गुर्जर तत्काल प्रभाव से सचिव के पद से निलंबित किया जाता है।
जनपद पंचायत मंदसौर द्वारा अपने प्रतिवेदन से यह अवगत कराया गया है कि ग्राम पंचायत सुरी जनपद पंचायत मंदसौर में पदस्थ सचिव ओमप्रकाश गुर्जर का आचरण व्यवहार ग्राम के नागरीकों के प्रती ठीक नहीं है। सुरी पंचायत के निवासीयों द्वारा पंचायत सचिव के संबंध में बार-बार शिकायतें आ रही है। पंचायत सचिव द्वारा हितग्राहीयों से रिश्वत की मांग कि जा रही है। जिसका विडीयों भी प्रेषित किया गया है, श्री गुर्जर के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाने की अनुशंसा की गई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मंदसौर के प्रतिवेदन से यह स्पष्ट होता है कि सचिव द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही तथा ग्रामीणजनों को शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ ना दिलाये जाने, तथा वरिष्ठालय के आदेशों की अवहेलना किये जाने पर उक्त कृत्य किये जाने के फलस्वरूप ओमप्रकाश गुर्जर सचिव ग्राम पंचायत सुरी जनपद पंचायत मंदसौर को म.प्र. पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 भाग-2 (क), (ख) में निहित प्रावधानों के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से सचिव के पद से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में शासन के नियमानुसार इनको जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होता रहेगा तथा निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत मंदसौर किया किया जाता है। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.