ब्रेकिंग
स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि... गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ... नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन, मंदसौर में हुआ स्वागत भारतीय डाक विभाग के र्कचारी पर अमानत में खयानत का आरोप, सीतामऊ पुलिस ने दर्ज किया मामला अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पिपलिया मंडी पुलिस की कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ मंदसौर जिले में पुलिस की कार्रवाई, छह आरोपी गिरफ्तार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मनोज तिवारी का बयान, कहा- छात्र हित में उठाए गए कदम के लिए धन्यवाद पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में हर घर तिरंगा, हथकरघा और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का किया आह्वान

शिवपुरी के एडीएम के स्टेनो गुरुवार को लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने 5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

भोपाल। मध्य प्रदेश, शिवपुरी के एडीएम दिनेश चंद्र शुक्ला के स्टेनो मोनू शर्मा को गुरुवार को लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त में रन्नौद तहसील के सिरपुर चक गांव के रहने वाले ध्यानेंद्र सिंह पडरैया ने एक शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पैतृक जमीन में नाम दुरस्तीकरण के नाम पर एडीएम का स्टेनो मोनू शर्मा रिश्वत मांग रहा है। इस काम के लिए 20 हजार रुपए में सौदा हुआ था जिसमें 15 हजार रुपए पूर्व में ले चुका है और शेष 5 हजार रुपए की रिश्वत और मांगी जा रही है। गुरुवार को जब शिकायतकर्ता शेष 5000 की रिश्वत देने के लिए गया तो लोकायुक्त ने इस स्टेनो को रंगे हाथों पकड़ लिया।

लोकायुक्त ग्वालियर के डीएसपी विनोद सिंह कुशवाह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि एडीएम के स्टेनो मोनू शर्मा को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि फरियादी ने अपनी जमीन में नाम सही करने के लिए आवेदन किया था इसके एवज में यह राशि मांगी गई थी। उन्होंने कहा कि अभी स्टेनो का ही नाम है और आगे की जांच में यदि दूसरे अधिकारी व कर्मचारी का नाम आएगा तो उसके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.