ब्रेकिंग
स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि... गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ... नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन, मंदसौर में हुआ स्वागत भारतीय डाक विभाग के र्कचारी पर अमानत में खयानत का आरोप, सीतामऊ पुलिस ने दर्ज किया मामला अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पिपलिया मंडी पुलिस की कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ मंदसौर जिले में पुलिस की कार्रवाई, छह आरोपी गिरफ्तार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मनोज तिवारी का बयान, कहा- छात्र हित में उठाए गए कदम के लिए धन्यवाद पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में हर घर तिरंगा, हथकरघा और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का किया आह्वान

बालाघाट जिले के तहसील कार्यालय बिरसा में पदस्थ बाबू लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने 3 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा

भोपाल। मध्य प्रदेश, बालाघाट जिले के तहसील कार्यालय बिरसा में पदस्थ बाबू राजकुमार रामटेके को लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है। रिश्वतखोर बाबू राजकुमार रामटेके के खिलाफ संतोष ढेकवार नाम के युवक ने लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में फरियादी संतोष ढेकवार ने बताया था कि उसके खिलाफ जेल में बंद एक आरोपी ने फर्जी तरीके से जमीन बेचने का एक झूठा केस दर्ज कराया था। इसी केस के संबंध में जब वो बाबू राजकुमार रामटेके से मिला तो उन्होंने 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगते हुए कहा कि पैसे दोगे तो केस खत्म करा दूंगा।

फरियादी संतोष ने खुद के बाबू राजकुमार रामटेके से खुद के निर्दोष होने की बात कहते हुए किसी तरह से सौदा 3 हजार रुपये में तय किया। लोकायुक्त की टीम ने शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर 11 दिसंबर दिन गुरुवार को रिश्वत के तीन हजार रुपये देने के लिए फरियादी संतोष ढेकवार को रिश्वतखोर बाबू राजकुमार रामटेके के पास भेजा। बाबू ने रिश्वत की रकम देने के लिए तहसील कार्यालय के बाहर चाय की टपरी पर बुलाया और वहां पर जैसे ही रिश्वत की रकम ली तो लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगेहाथों धरदबोचा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.