Madhya Pardesh/ मंदसौर। एसपी विनोद कुमार मीणा द्वारा दिए गये निर्देश के अनुसार नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 26 जुलाई 2026 को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देशी शराब और हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद कर धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं।
वायडीनगर थाना पुलिस ने रेवास-देवड़ा रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के सामने कार्रवाई करते हुए गोपाल पिता मांगीलाल मीणा (59 वर्ष), निवासी नई आबादी गजुरदा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से सउनि जगदीश ठाकुर की कार्रवाई में 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की गई।
दलौदा थाना पुलिस ने एलची मगरा आम रोड पर कार्रवाई करते हुए सत्यनारायण पिता नंददास बैरागी (40 वर्ष), निवासी हाटपिपलिया, थाना बड़ावदा, जिला रतलाम को अवैध शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से उनि आर.एस. पंवार द्वारा की कार्रवाई में उप निरीक्षक आर.एस. पंवार 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद की गई।
नाहरगढ़ थाना पुलिस ने नाहरगढ़-कचनारा कच्चे रोड, कचनारा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गोपाल पिता नांदराम सोलंकी, निवासी कचनारा को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 15 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की गई। कार्रवाई उनि भानुप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में की गई।
मल्हारगढ़ थाना पुलिस ने जेतपुरा में कार्रवाई करते हुए नंदनकिशोर उर्फ नंदलाल पिता मांगीलाल चौहान (48 वर्ष), निवासी जेतपुरा, मल्हारगढ़ को देशी शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से प्र.आर. 328 नरेंद्र चौधरी की कार्रवाई में 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब, कीमत 1,280 रुपये जब्त की गई।
पिपलियामंडी थाना पुलिस ने सोकड़ी कच्चे रास्ते पर कार्रवाई करते हुए शंकरलाल पिता मन्नूलाल प्रजापत (58 वर्ष), निवासी फाटक मोहल्ला, पिपलियामंडी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से प्र.आर. 197 वसीम खान की कार्रवाई में 10 क्वार्टर देशी मसाला और 4 क्वार्टर देशी प्लेन शराब बरामद की गई।
शामगढ़ थाना पुलिस ने बनडाया-पुना रोड स्थित जय भवानी ढाबे के सामने कार्रवाई करते हुए गोवर्धन सिंह पिता दानीसिंह सौंधिया राजपूत (35 वर्ष), निवासी भागड़ी, थाना शामगढ़ को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से सउनि डी.एस. डामोर की कार्रवाई में 22 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की गई।
पुलिस ने सभी मामलों में धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।