Madhya Pardesh/ पिपलिया मंडी। नशे से दूरीए है जरूरी 2ण्0 अभियान के तहत पुलिस थाना पिपलिया मंडी जिला मंदसौर मध्यप्रदेश, पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 28 जुलाई 2026 को शाम करीब 5रू55 बजे मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आरोपी सोनू पिता राजबहादुर शर्मा (47 वर्ष), निवासी फाटक मोहल्ला, पिपलिया मंडी को अवैध रूप से शराब ले जाते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से प्रआर. 33 नरेंद्र धनगर द्वारा 16 क्वार्टर देशी मसाला शराब बरामद की गई।
मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। कार्रवाई में थाना पिपलिया मंडी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।