ब्रेकिंग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मनोज तिवारी का बयान, कहा- छात्र हित में उठाए गए कदम के लिए धन्यवाद पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में हर घर तिरंगा, हथकरघा और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का किया आह्वान कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचकर 1999... मंदसौर जिले में तीन थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार पिपलिया मंडी पुलिस द्वारा जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व नकदी जब्त भानपुरा पुलिस की कार्रवाई- अवैध मछली पकड़ने, मारपीट और सट्टा लिखते आरोपी पर प्रकरण दर्ज मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले, इंदौर संभागायुक्त सहित छह जिलों के... पेपर लीक पर संसद में चर्चा करो, विपक्ष भागे नहींः सांसद सुधीर गुप्ता आउटसोर्स भर्ती में अनियमितता के आरोपों के बाद मंदसौर सीएमएचओ डॉ. जीएस चौहान निलंबित, कलेक्टर की जांच... सीतामऊ पुलिस की कार्रवाईः अवैध गैस सिलेंडर भंडारण मामले में आरोपी गिरफ्तार, 8 सिलेंडर व गैस भरने की ...

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मनोज तिवारी का बयान, कहा- छात्र हित में उठाए गए कदम के लिए धन्यवाद

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर भाजपा सांसद एवं अभिनेता मनोज तिवारी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश के छात्रों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर और उनके द्वारा उठाए गए कदमों पर कितना विश्वास है, यह सभी ने देखा है। प्रधानमंत्री की सबसे बड़ी प्राथमिकता नागरिकों की संतुष्टि और छात्र हित है।

मनोज तिवारी ने कहा कि जब छात्रों का विरोध प्रदर्शन समाप्त हो गया है, तो इसके लिए वे छात्रों को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने दावा किया कि देश के युवा और किसान भारत सरकार के प्रति अपना विश्वास जता रहे हैं।

पंजाब में कथित पेपर लीक के मुद्दे पर भी मनोज तिवारी ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में पेपर लीक के खिलाफ न्याय की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज तक की खबरें सामने आई हैं।

मनोज तिवारी ने कहा कि यदि धर्मेंद्र प्रधान ने ऐसी स्थिति में अपने पद से इस्तीफा देकर बड़ी जिम्मेदारी दिखाई है, तो अन्य लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों के हित और पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों में निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.