ब्रेकिंग
स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि... गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ... नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन, मंदसौर में हुआ स्वागत भारतीय डाक विभाग के र्कचारी पर अमानत में खयानत का आरोप, सीतामऊ पुलिस ने दर्ज किया मामला अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पिपलिया मंडी पुलिस की कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ मंदसौर जिले में पुलिस की कार्रवाई, छह आरोपी गिरफ्तार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मनोज तिवारी का बयान, कहा- छात्र हित में उठाए गए कदम के लिए धन्यवाद पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में हर घर तिरंगा, हथकरघा और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का किया आह्वान

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्यामलाल धाकड़ की सनसनीखेज हत्या का मंदसौर पुलिस द्वारा खुलासा-मृतक के पिता ने ही 05 लाख की फिरौती देखकर करवाई हत्या,घटना में संलिप्त 05 आरोपी किए गए गिरफ्तार

मंदसौर। मध्यप्रदेश, जिला मंदसौर में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्यामलाल धाकड़ की हत्या के पीछे ऐसा चौंकाने वाला सच सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया है। पुलिस थाना नाहरगढ द्वारा सनसनीखेज 06 माह पुराने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के अंधे कत्ल का किया खुलासा, मृतक के पिता ने ही 05 लाख की फिरौती देखकर करवाई हत्या,घटना में संलिप्त 05 आरोपी किए गए गिरफ्तार। पुलिस थाना नाहरगढ़ ने छह माह पुराने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्यामलाल धाकड़ की सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल तथा एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के निर्देशन में, थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। घटना को लेकर 18 जुलाई 2025 को सूचना दाता कंवरलाल धाकड़ ने बताया कि श्यामलाल पिता दौलतराम धाकड़ (45), निवासी हिंगोरिया बड़ा, की उसके घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि मृतक के सिर, कान और गर्दन के बाएं हिस्से पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। प्रथम दृष्टया हत्या प्रकट होने पर थाना नाहरगढ़ में धारा 103 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मृतक के शव का जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया गया।

जाँच में खुलासा-

बाप ने अपने बेटे की हत्या की साजिश रची

विवेचना के दौरान पता चला कि मृतक श्यामलाल का गाँव की एक महिला से संपर्क था। मृतक द्वारा अपना घर और जमीन महिला के नाम करने की आशंका, तथा समाज में बदनामी के डर से उसके पिता दौलतराम धाकड़ ने अपने बेटे की हत्या की साजिश रची। दौलतराम ने सह-आरोपी गोपाल धाकड़, रंगलाल बाछड़ा, सुमित बाछड़ा और अटलू बाछड़ा के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और 5 लाख रुपये की सुपारी दी। 17 जुलाई की रात रंगलाल, सुमित और अटलू मोटरसाइकिल से हिंगोरिया बड़ा पहुँचे।

कुल्हाड़ी और चाकू से उतारा मौत के घाट

साजिश के मुताबिक, 17-18 जुलाई की दरमियानी रात सुमित और अटलू मोटरसाइकिलों से रानी तलाई से हिंगोरिया बड़ा पहुंचे। घर से थोड़ी दूरी पर बाइक खड़ी कर वे दौलतराम के घर पहुंचे और बताए अनुसार सीढ़ियों से होते हुए श्यामलाल के कमरे तक पहुंचे, जहां वह पलंग पर सो रहा था। रंगलाल, सुमित और अटलू ने कुल्हाड़ी और चाकू से श्यामलाल पर ताबड़तोड़ वार किए। गर्दन और शरीर पर गहरे जख्म और ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने पांचों आरोपितों को गिफ्तार कर लिया हे।

दौलतराम द्वारा बताए गए रास्ते से वे सीढ़ियों के जरिए श्यामलाल के कमरे में घुसे, जहाँ वह पलंग पर सो रहा था। इसके बाद तीनों ने कुल्हाड़ी और चाकू से कई वार कर श्यामलाल की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी रात में ही फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपी-
दौलतराम धाकड़ पिता नाथूलाल, निवासी हिंगोरिया बड़ा, गोपाल धाकड़ पिता बद्रीलाल, निवासी हिंगोरिया बड़ा, रंगलाल बाछड़ा पिता कन्हैयालाल, निवासी रातीतलाई, सुमित बाछड़ा पिता केशुराम, निवासी रातीतलाई, अटलू बाछड़ा पिता बगदीराम, निवासी रातीतलाई, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

एक या अधिक लोग की फ़ोटो हो सकती है

Leave A Reply

Your email address will not be published.