ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

असल पत्रकारिता आज भी ग्रामीण व छोटे शहरों में जहां सत्ता व सिस्टम के खिलाफ लिखना साहसिक कार्य है और यह कार्य बड़वानी जिले में बखूबी हो रहा है-वरिष्ठ पत्रकार प्रतीक श्रीवास्तव

बड़वानी प्रेस क्लब के आयोजन में जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारीगण हुए शामिल

भोपाल। मध्यप्रदेश, बड़वानी प्रेस क्लब के आयोजन में जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारीगण शामिल हूए जहां पत्रकार आवास, एवं पत्रकार सुरक्षा कानुन की मांग पर मंच ने समर्थन किया।
आज के दौर में पत्रकारिता पर उंगलियां उठ रही है,यह हालत केवल आज के नहीं है प्रधानमंत्री नेहरू के समय से गोदी मीडिया पुकारे जाने तक पत्रकारों को दबाने अपने पाले में लाने के प्रयास होते रहे हैं। आज के दौर में पत्रकारिता चुनौतियों से भरी है महानगरों में पत्रकारिता करना उतना जटिल नहीं है जितना जोखिम आंचलिक पत्रकारिता में है। असल पत्रकारिता आज भी ग्रामीण व छोटे शहरों में जहां सत्ता व सिस्टम के खिलाफ लिखना साहसिक कार्य है और यह कार्य बड़वानी जिले में बखूबी हो रहा है। उक्त बाते स्थानीय जलसा रिसोर्ट में प्रेस क्लब द्वारा आयोजित शपथ विधि एवं दशहरा मिलन समारोह की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार प्रतीक श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने पत्रकारों को आज के दौर की चुनौतियों से आगाह कराते हुए प्रभावी मार्गदर्शन दिया। जबकि इसी मंच से विधायक राजन मंडलोई ने पत्रकार सुरक्षा की जरूरत को दर्शाते हुए अवसर आने पर पत्रकार सुरक्षा कानून का समर्थन करने की बात कही। सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल ने भी पत्रकारों के हितों के रक्षण व उनसे जुड़ी शासन की योजनाओं की जानकारी दी। प्रेस क्लब के गरिमामय कार्यक्रम में अध्यक्षता कर वरिष्ठ पत्रकार इंदौर से आये प्रतीक श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलवाई। इस अवसर पर खरगोन बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, पूर्व गृह मंत्री व राजपुर विधायक बाला बच्चन, बड़वानी विधायक राजन मंडलोई, पुर्व केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नानेश चौधरी, जिला जनसंपर्क विभाग की सुश्री प्रियंका रानी मंचासीन रहे। वही इस दौरान पूर्व गृह मंत्री वाला बच्चन ने पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून बनाए जाने का भी समर्थन कर पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून बनाने की मांग भी की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर, केंद्रीय जेल अधीक्षक सैफाली तिवारी भी पहुंची सभी अतिथियों का क्लब अध्यक्ष पंकज शुक्ला एवं सचिव विजय निकूम व वरिष्ठ पत्रकार साथियों द्वारा पुष्पमाला पहना कर अभिनंदन किया गया । जबकि नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने अपने स्वागत भाषण में प्रेस क्लब सदस्यों के लिए आवासीय कॉलोनी की मांग रखते हुए वर्षभर में किए जाने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अनिल जोशी ने किया। उद्बोधन के बाद अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त प्रेस क्लब सचिव विजय निकुम ने किया।किया गया इस दौरान क्लब के सभी सदस्य, मार्गदर्शक इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के सभी साथी एवं जिलेभर से पहुंचे पत्रकार बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.