ब्रेकिंग
सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

रतलाम, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 क्विंटल लहसुन कीमत करीब 75 हजार रुपए समेत ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक MP 43 AC 8884 कीमत करीब 7 लाख रुपए जब्त की।

रतलाम, 22 मार्च(खबर टुडे)। रतलाम पुलिस को खेतो से लहसुन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

पुलिस ने वारदात में उपयोग की ट्रेक्टर ट्राली समेत 20 किवंटल लहसुन भी जब्त कर ली है। वही वारदात में शामिल दो आरोपी फ़रार बताये जा रहे है।

जानकारी के अनुसार फरियादी अम्बाशंकर पिता रामरतन जी कुमावत निवासी चारभुजा मंदिर के पास नामली ने थाना नामली पर रिपोर्ट लिखवाई कि दिनांक 16 – 17 मार्च की दरमियानी रात्री में कलोरीखुर्द रोड़ स्थित फरियादी अंबाशंकर कुमावत के खेत पर रखी लहसुन एवं खेत के पड़ोसी द्वारका धारवा के खेत पर रखी लहसुन किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया हैं। रिपोर्ट पर थाना नामली पर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अनुविभागीय अधिकारी किशोर पाटनवाला के नेतृत्व में थाना प्रभारी नामली पी.आर. डावरे व थाना नामली की टीम द्वारा उक्त लहसुन चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास क्षैत्र के सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये एवं मुखबिरों को सक्रिय किया गया।
इस दौरान मुखबिर की सूचना पर ताराचन्द्र पिता कचरूलाल राठौर निवासी वार्ड नं.15 स्टेशन रोड़ नामली को किलकारी गार्डन के पास पंचेड़ रोड़ पर ट्रेक्टर ट्राली में चोरी की लहसुन भरकर ले जाते पकड़ा।

आऱोपी ताराचन्द्र से पुछताछ करते आरोपी ने अपने अन्य 02 साथियों के साथ मिलकर अम्बाशंकर और द्वारका धारवा के खेत से लहसुन चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ताराचन्द्र के कब्जे से लहसुन 20 क्विंटल मय ट्रेक्टर क्रमांक MP43AC8884 मय ट्राली के जप्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी-

ताराचन्द्र पिता कचरूलाल राठौर जाति तेली उम्र 26 साल निवासी वार्ड नं.15 स्टेशन रोड़ नामली
फरार आरोपी- 02 अन्य आरोपी
जप्त/बरामद मश्रुका- कुल 20 क्विंटल लहसुन किमती 75,000 रू.
ट्रेक्टर क्रमांक MP43AC8884 मय ट्राली किमती 7,00,000/- रूपये

मोहित पिता नंदकिशोर दडिंग निवासी स्टेशन रोड, नामली और गौतम पिता सुरेश राठौर निवासी मांगरोल थाना स्टेशन रोड, रतलाम के साथ मिलकर लहसुन चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 क्विंटल लहसुन कीमत करीब 75 हजार रुपए समेत ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक MP 43 AC 8884 कीमत करीब 7 लाख रुपए जब्त की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.