ब्रेकिंग
अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है।

महिला दिवस के उपलक्ष्य में पशुपतिनाथ मंदिर पर शाम को वृहद स्तर पर महिलाओं द्वारा शिवना मैया की महा आरती की गई, शिवना के घाटों को दीप प्रज्वलन से सजाया गया, पिंक कलर से भगवान पशुपतिनाथ मंदिर जगमगा उठा

Image
मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला मुख्यालय पर महिला दिवस के उपलक्ष्य में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पर वृहद स्तर पर महिलाओं के द्वारा आरती का आयोजन किया गया। पशुपतिनाथ मंदिर स्थित शिवना नदी के घाट पर शिवना मैया एवं पशुपतिनाथ भगवान की आरती की गई। सैकड़ों महिलाओं के द्वारा शिवना मैया की आरती और दीप प्रज्वलन किया गया। शिवाना मैया की आरती में गायत्री परिवार की 50 महिलाएं येलो ड्रेस के साथ शामिल हुई जिन्होंने आरती की। इस अवसर पर भगवान पशुपतिनाथ मंदिर को पिंक कलर से सजाया गया। जोकि सभी के आकर्षण का केंद्र बना। शिवना के घाटों को दीप प्रज्वलन से सजाया गया। आपको बता दे कि, महिला दिवस 8 मार्च को पशुपतिनाथ मंदिर में आरती, पूजन दिनभर के कार्यक्रम एवं सभी व्यवस्थाएं महिलाओं के द्वारा संचालित की जाएगी। मंदिर प्रांगण की समस्त व्यवस्था भी महिलाओं के हाथों में होगी। इस अवसर पर विधायक  विपिन जैन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, एएसपी श्री सोलंकी, एसडीएम मंदसौर, जिला परियोजना अधिकारी श्री चौहान, बड़ी संख्या में लाडली बहने, पत्रकार मौजूद थे।
2 लोग, बाँसुरी और temple की फ़ोटो हो सकती है
Leave A Reply

Your email address will not be published.