ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन, जीतू पटवारी ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो लोधा लोधी समाज पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगा

Madhya pardesh// गुना। अखिल भारतीय लोधा लोधी समाज के तत्वावधान में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान के खिलाफ जयस्तंभ चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। समाज के लोगों ने गुस्से में जीतू पटवारी का पुतला दहन कर विरोध जताया।
लोधा लोधी समाज के जिला अध्यक्ष गंगाराम लोधा मोडकी और युवा अध्यक्ष जसवंत लोधा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कई सामाजिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। समाज के नेताओं का कहना है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने हाल ही में एक कार्यक्रम में समाज को लेकर सकारात्मक बातें कहीं थीं, लेकिन जीतू पटवारी ने उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया, जिससे समाज में भारी नाराजगी है।
लोधा समाज के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि जीतू पटवारी ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो समाज पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ गुना तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में भी विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।
अब देखना यह होगा कि इस विरोध के बाद जीतू पटवारी की ओर से कोई सफाई आती है या मामला और तूल पकड़ता है। Copy@News By khas Khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.