ब्रेकिंग
अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है।

सीतामऊ पुलिस ने अपहृत तीन बालिकाओ को मात्र 12 घण्टे मे दिल्ली से किया दस्तयाब

मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा नाबालिग बालक बालिकाओ की दस्तयाबी के संबंध मे चलाये जा रहे अभियान आपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत अधिक से अधिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतू पुलिस अधीक्षक मन्दसौर अभिषेक आनन्द के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को निर्देशीत किया गया था। जो इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ सुश्री हेमलता कुरील व अअपु सीतामऊ दिनेश प्रजापति के निर्देशन मे  स्वयं थाना प्रभारी सीतामऊ निरीक्षक मोहन मालवीय द्वारा टीम गठित कर 04 मार्च .2025 से लापता तीन अपहृता बालिकाऐ उम्र 11, 13 , 15 साल को दस्तयाब किया गया।

04 मार्च 25 को सूचनाकर्ता ने अपनी नाबालिग बालिकाऐ उम्र 11, 13, 15 साल के घर ग्राम खेताखेड़ा से चले जाने संबंधी रिपोर्ट थाने पर की थी जिस पर से थाना सीतामऊ पर अपराध क्रमांक 147/25 धारा 137(2) बी एन एस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दोराने विवेचना प्रकरण मे निरीक्षक मोहन मालवीय द्वारा तत्काल कोटा राजस्थान होते हुऐ दिल्ली के लिये टीम गठित कर त्वरीत कार्यवाही करते स्वयं टीम लेकर दिल्ली रेल्वे स्टेशन पर पहुँचकर सायबर सेल मन्दसौर की मदद से तीनो अपहृताओ को दस्तयाब करने मे सफलता प्राप्त की तथा अपहृता बालिकाओ को सकुशल उसके परिवार के सुपूर्द किया गया।

उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक मोहन मालवीय . उनि शुभम व्यास, उनि डी एस पँवार, उनि ममता अलावा, सउनि के सी बहुगुणा, सउनि लक्ष्मण सिंह डोडियार , प्रआर (सायबर) आशीष बैरागी, आऱक्षक 564 मनीष धाकड़, महिला आऱक्षक 712 ग्रीष्मा पँवार, आऱक्षक 17 नरेन्द्र सिंह, प्रआर चालक 205 विरेन्द्र सिंह सिसोदिया का विशेष योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.