ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक मंत्रालय में सम्पन्न SIR (एसआईआर्) पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट में मोर्चा, राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखकर लौटे सांसद बंशीलाल गुर्जर, उदयपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलेःज्ञानेश कुमार को बख्शेंगे नहीं शिवराज सिंह चौहान बोलेकृ“मेरे क्षेत्र में अन्याय की पराकाष्ठा, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का करे... मंदसौर जिले में साइबर ठगी के दो मामले दर्ज, क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से धोखाधड़ी, भानपुरा और भावगढ़ ... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, नारायणगढ़ और भानपुरा में दो आरोपी गिरफ्तार, दोन... ’’आपराधिक प्रकरणों के अनुसंधान में पुलिस के साथ खुद को अपडेट रखने की आवश्यकता हैं’’ ई-साक्ष्य विषय प... मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो झुरी नदी में गिरी, दो की मौत; चार घायल मंदसौर की आस्था का प्रमुख केंद्र है जय अंबे देव डूंगरी माताजी मंदिर, 151 सीढ़ियां चढ़कर भक्त करते हैं ...

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल, सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दांपत्य सूत्र में बंधे 362 जोड़ों को उप मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

भोपाल। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान है। गरीब बच्चियों की शादी की समस्त जिम्मेदारी सरकार की होती है, प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं की जाती हैं और धूमधाम से कन्याओं का विवाह/निकाह होता है। रीवा में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 362 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह सरकार गरीबों, किसानों, बेटियों, युवाओं की सरकार है। हर वर्ग की भलाई के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। खाद्यान्न, नि:शुल्क इलाज की सुविधा के साथ ही पक्के आवास व हर घर में जल पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आज के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रदेश सरकार द्वारा 18 लाख रुपए खर्च किए गए हैं तथा प्रति जोड़े 49 हजार रुपए के मान से लगभग एक करोड़ 75 लाख रुपए बेटियों को दिए जा रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में मातृ व शिशु मृत्यु दर को कम किए जाने में सभी को सहभागी बनना होगा। सभी लोग नियमित स्वास्थ्य की जाँच कराएं। अल्ट्रासाउंड जाँच कराकर माँ व बच्चे सुरक्षित रहें। उन्होंने अपेक्षा की कि एएनएम व आशा कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें और सभी मिलकर स्वस्थ रीवा, स्वस्थ मध्यप्रदेश और स्वस्थ देश बनाने में सहभागी बनें। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, नवविवाहित जोड़े और उनके परिजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.