ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक मंत्रालय में सम्पन्न SIR (एसआईआर्) पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट में मोर्चा, राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखकर लौटे सांसद बंशीलाल गुर्जर, उदयपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलेःज्ञानेश कुमार को बख्शेंगे नहीं शिवराज सिंह चौहान बोलेकृ“मेरे क्षेत्र में अन्याय की पराकाष्ठा, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का करे... मंदसौर जिले में साइबर ठगी के दो मामले दर्ज, क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से धोखाधड़ी, भानपुरा और भावगढ़ ... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, नारायणगढ़ और भानपुरा में दो आरोपी गिरफ्तार, दोन... ’’आपराधिक प्रकरणों के अनुसंधान में पुलिस के साथ खुद को अपडेट रखने की आवश्यकता हैं’’ ई-साक्ष्य विषय प... मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो झुरी नदी में गिरी, दो की मौत; चार घायल मंदसौर की आस्था का प्रमुख केंद्र है जय अंबे देव डूंगरी माताजी मंदिर, 151 सीढ़ियां चढ़कर भक्त करते हैं ...

प्रधानमंत्री श्री मोदी विद्यार्थियों से करेंगे परीक्षा पे चर्चा प्रदेश के सभीहाई और हायर सेकेण्डरी स्‍कूलों में विद्यार्थियों की लाइव प्रसारण में सहभागिता होगी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 10 फरवरी को देश के विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे। उल्‍लेखनीय है कि प्रधानमंत्री हर वर्ष परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए विद्यार्थियों से संवाद करते हैं। इस वर्ष यह कार्यक्रम सोमवार 10 फरवरी को प्रात: 11 बजे से नई दिल्‍ली में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का संचार माध्‍यमों पर सीधा प्रसारण किया जायेगा।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह कार्यक्रम में होंगे शामिल

स्‍कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, सचिव स्‍कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल और स्कूल शिक्षा विभाग में अन्‍य वरिष्‍ट अधिकारी राजधानी भोपाल के सुभाष उत्‍कृष्‍ट विद्यालय से विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। आयुक्‍त लोक शिक्षण श्रीमती शिल्‍पा गुप्‍ता ने बताया कि प्रदेश में भी राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद और सभी जिला शैक्षिक प्रशिक्षण संस्थानों में हाई और हायर सेकेण्डरी स्‍कूलों में विद्यार्थियों की लाइव प्रसारण में सहभागिता होगी। स्‍कूलों में टीवी प्रसारण के अलावा, इंटरनेट एक्सेस डिवाइस (कंप्यूटर लैपटॉप / मोबाइल इत्यादि) पर भी कार्यक्रम देखने की सुविधा दी जा रही है। प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में जहां टीवी देखने की व्यवस्था संभव नहीं होगी वहां रेडियो/ट्रांजिस्टर की व्यवस्था किये जाने के लिये निर्देश दिये गये है। समस्‍त जि़ला कलेक्‍टर्स एवं मैदानी अधिकारियों को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकों की सामूहिक रूप से सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये कहा गया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.