ब्रेकिंग
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत

सेवा काल के अनुभवों का लाभ समाज को दें : जनसम्पर्क आयुक्त श्री खाड़े

भोपाल। आप सभी ने लंबे समय तक जनसंपर्क विभाग में अपनी सेवाएं दी हैं। शासकीय योजनाओं के प्रचार प्रसार के माध्यम से आपने जन-कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके लिए हम सभी आपके आभारी हैं। आप सभी स्वस्थ रहें, व्यस्त रहें और मस्त रहें। साथ ही अपने सेवाकाल के अनुभवों का लाभ समाज को दें। आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

जनसंपर्क आयुक्त सुदाम खाड़े और संचालक रौशन कुमार सिंह ने जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक मनोज खरे, अपर संचालक एच. एल. चौधरी, सहायक ग्रेड-2 कैलाश घोड़की और वाहन चालक राजेंद्र मोहले को उनके सेवानिवृत्ति अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनका अभिनंदन किया। इस अवसर अपर संचालक जी.एस. वाधवा, अपर संचालक संजय जैन सहित जनसंपर्क परिवार उपस्थित था।

अपर संचालक मनोज खरे, अपर संचालक एच. एल. चौधरी सहित सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों ने अपने जीवन काल के अनुभव साझा किए। सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन  श्रीकांत अवस्थी ने किया। आभार प्रदर्शन संयुक्त संचालक पंकज मित्तल ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.