ब्रेकिंग
कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव

गरोठ क्षेत्र मे पवन चक्की से ऑईल, कॉपर वायर व केबल चुराने आए बदमाशों ने की सुरक्षाकर्मी की हत्या, पुलिस कर्तव्य के प्रति लापरवाही करने वाले ए.एस.आई शर्मा को एसपी ने कितया तुरंत निलंबित

Madhya Pardesh//मंदसौर। गरोठ में पवन चक्की (विंड मिल) के सिक्योरिटी गार्ड की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। आरोपी बुधवार अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे चोरी की नीयत से पहुंचे। उन्हें देखकर गार्ड ने फील्ड मैनेजर को कॉल किया, तभी बदमाशों ने गार्ड पर हमला कर दिया।

बुधवार अल सुबह 4 बजे गरोठ थाने के ग्राम नारिया में पवन चक्की से ऑयल और कॉपर वायर, केबल चोरी करने आए बदमाशों ने सुरक्षाकर्मी पर जानलेवा हमला कर दिया। शामगढ़ अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर फील्ड मैनेजर ने जब पुलिस थाने पर सूचना दी तो उल्टे एएसआई ने जमकर गालिया सुना दी। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी मे बताया गया की 31.07.24 को सूचना मिली की थाना गरोठ क्षेत्रांतर्गत मानपुरा नारिया में पवन चक्की (विंड मील) के सिक्युरिटी गार्ड का कार्य करने वाले विशाल प्रजापति की अज्ञात बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, जिसमें मंदसौर पुलिस द्वारा थाना गरोठ पर अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है एवं आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना के दौरान एक अन्य तथ्य सामने आया था जिसमें कंपनी के फील्ड सुपरवाईजर के द्वारा घटना की सूचना देने एवं कार्यवाही करने के संबंध में पुलिस अधिकारी ए.एस.आई. गजानंद शर्मा को कॉल किया गया तो पुलिस अधिकारी ए.एस.आई. गजानंद शर्मा के द्वारा कंपनी के फील्ड सुपरवाईजर के साथ अभद्रता की गई, पुलिस अधिकारी की कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही को देखते पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा तत्काल प्रभाव से उक्त अधिकारी को निलंबित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.