ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नीमच जिला के थाना सिंगोली क्षेत्र में कोटवार की हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास

नीमच। मध्यप्रदेश, संदीप कुमार जैन, अपर सत्र न्यायाधीश, जावद द्वारा कोटवार की हत्या करने वाले आरोपी दिनेश उर्फ सगस पिता मांगीलाल धाकड़, उम्र-29 वर्ष, निवासी-ग्राम धनगांव, थाना सिंगोली, जिला नीमच को धारा 302 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत आजीवन कारावास एवं 100रू अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले विशेष लोक अभियोजक योगेश कुमार तिवारी द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 05.03.2021 को प्रभुलाल माली ने थाना सिंगोली में सूचना दी की देवीलाल जो कि उसके बडे पिताजी का लडका होकर कोटवार हैं, वह 04.03.2021 को रात्रि से लापता हैं। 05.03.2021 को ही राजू सुतार ने थाना सिंगोली में फोन पर सूचना दी कि देवीलाल माली जंगल में गणेशजी की छतरियों के पास मृत अवस्था में पड़ा हुआ हैं। पुलिस द्वारा मर्ग कायम किये जाने के पश्चात् जांच की गई, जिसमें यह तथ्य सामने आया की मृतक की पत्नी के आरोपी के साथ अवैध संबंध होने के विवाद के कारण आरोपी द्वारा रस्सी से मृतक का गला घोटकर हत्या की गई तथा लाश व उसके पास मृतक की मोटरसाईकल को इस प्रकार रखा गया की ऐसा लगे कि मृतक की दुर्घटना से मृत्यु हो गई हैं। जांच उपरांत अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं आवश्यक साक्ष्य एकत्रित की जाकर विवेचना उपरांत अभियोग पत्र जावद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए शासन द्वारा इस प्रकरण को जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरण के रूप में चिन्हित किया गया।
अभियोजन द्वारा अपर सत्र न्यायालय, जावद के समक्ष विचारण के दौरान फरियादी व विवेचक सहित सभी वैज्ञानिक एवं इलैक्ट्रोनिक साक्ष्य प्रस्तुत कर अभियुक्त के विरूद्ध अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराया गया एवं घटना की गंभीरता को देखते हुए उसको कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिससे सहमत होकर न्यायालय द्वारा आरोपी को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.