ब्रेकिंग
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी शाहपुरा थाने पहुंचे और पत्रकार की शिकायत दर्ज नहीं करने और पुलिसकर्मियों को सस्पेंड का कारण भी पूछा

भोपाल। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने रविवार सुबह पीड़ित दंपती डेनिस मार्टिन और उनकी पत्नी आलिशा से गुलमोहर स्थित उनके रेस्टोरेंट में जाकर मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद जीतू पटवारी और पीसी शर्मा पीड़ित मीडियाकर्मी विवेक शर्मा से मिलने उनके घर भी गए। तीनो से बाचतीत के बाद जीतू पटवारी पीड़ित होटल संचालक दंपती और मीडियाकर्मी को अपने साथ लेकर शाहपुरा थाने पहुंचे। वहॉ जीतू पटवारी ने होटल संचालक के सिर में घातक चोटे आने पर भी हत्या के प्रयास की धारा न लगाने को लेकर सवाल किए। वहीं पत्रकार की शिकायत दर्ज नहीं करने और पुलिसकर्मियों को सस्पेंड का कारण भी पूछा।

मंत्रीजी, नेतापुत्र, पत्रकार और पुलिस कायह है पुरा मामला
शाहपुरा थाना इलाके में स्थित माखनलाल कॉलेज तिराहा के सिग्नल पर खड़े पत्रकार से राज्य स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बेटे अभिज्ञान पटेल की इनोवा कार टकराने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मंत्री के बेटे ने पत्रकार से मारपीट शुरु कर दी। अपनी जान बचाकर भागा पत्रकार पास के एक रेस्टोरेंट में चला गया। मंत्री का बेटा अपने साथी के साथ उसके पीछे रेस्टोरेंट में घुस गया वहॉ मौजूद दंपत्ति ने जब विवाद शांत कराने के लिये बीच बचाव किया तब गुस्साये अभिज्ञान ने अपने दोस्त के साथ मिलकर रेस्टोरेंट संचालक दंपत्ति के साथ भी मारपीट कर डालीहै। इसके बाद मामला थाने पहुंचा वहॉ मंत्री के बेटे ने जमकर हंगामा करते हुए पुलिसकर्मियो से विवाद किया। इसकी जानकारी मिलने पर मंत्री अपने सर्मथको के साथ थाने पहुंच गए। मंत्री ने चार पुलिसकर्मियों पर अभद्रता और बेटे से मारपीट के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद चारो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। थाना पुलिस के अनुसार सलैया निवासी विवेक सिंह पेशे से पत्रकार हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.