छिदवाड़ा, लोकसभा निर्वाचन सभी अभ्यर्थियों की बैठक सह प्रशिक्षण आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया
भोपाल। मध्यप्रदेश, छिदवाड़ा, लोकसभा निर्वाचन 2024 के परिप्रेक्ष्य में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त निर्वाचन व्यय प्रेक्षक भारत रामचंद्र अंधेले और विजेश कुमार टी.जी.की उपस्थित में निर्वाचन व्यय के संबंध में सभी अभ्यर्थियों की बैठक सह प्रशिक्षण आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया।
इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी के.सी. बोपचे, एसडीएम छिंदवाड़ा सुधीर जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, जिला कोषालय अधिकारी एवं नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय लेखा गौरीश बारमाटे उपस्थित थे।