पीसीसी चीफ जीतू पटवारी शाहपुरा थाने पहुंचे और पत्रकार की शिकायत दर्ज नहीं करने और पुलिसकर्मियों को सस्पेंड का कारण भी पूछा
भोपाल। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने रविवार सुबह पीड़ित दंपती डेनिस मार्टिन और उनकी पत्नी आलिशा से गुलमोहर स्थित उनके रेस्टोरेंट में जाकर मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद जीतू पटवारी और पीसी शर्मा पीड़ित मीडियाकर्मी विवेक शर्मा से मिलने उनके घर भी गए। तीनो से बाचतीत के बाद जीतू पटवारी पीड़ित होटल संचालक दंपती और मीडियाकर्मी को अपने साथ लेकर शाहपुरा थाने पहुंचे। वहॉ जीतू पटवारी ने होटल संचालक के सिर में घातक चोटे आने पर भी हत्या के प्रयास की धारा न लगाने को लेकर सवाल किए। वहीं पत्रकार की शिकायत दर्ज नहीं करने और पुलिसकर्मियों को सस्पेंड का कारण भी पूछा।