रतलाम। मध्यप्रदेश, लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दौरान प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाहियों की दृष्टिगत रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा की वर्चुअल बैठक राज्य के सीमावर्ती जिला राजस्थान के झालावाड़, बारा एवं कोटा जिलों के कैरेक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षको के साथ एक वर्चुअल बैठक बुधवार को आयोजित हुई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर शालिनी श्रीवास्तव तथा अपर कलेक्टर आर.एस. मंडलोई भी मौजूद रहे।
वर्चुअल बैठक में मध्यप्रदेश के शिवपुरी, श्योपुर, गुना, मंदसौर, आगर मालवा, राजगढ़, जिलों के कलेक्टर पुलिस अधीक्षक भी सम्मिलित हुए। बैठक में जिलों के परिप्रेक्ष्य में सामान्य जानकारी का आदान-प्रदान हुआ। सीमावर्ती मतदान केन्द्रों के लोकेशन अनुसार जानकारियां दी गई। सीमा से लगे ग्रामों की सूची का आदान-प्रदान हुआ। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष लोकसभा निर्वाचन के लिए असामाजिक तत्वों तथा अवैध शराब पर नियंत्रण पर चर्चा की गई।
राजस्थान, मध्यप्रदेश में निवास करने वाले फरारी स्थाई वारंटीओ की सूची, बॉर्डर नाका स्थलों की सूची, अवैध शराब बनाने तथा विक्रय, बॉर्डर नाका स्थलों की सूची, निर्वाचन के दौरान वॉयरलैस कम्युनिकेशन, दोनों सीमाओं से लगे जिलों के थानों के प्रभारी, पुलिस अधिकारियों की सूचियां का आदान-प्रदान किया गया। इसके अलावा जिला बदर आरोपियों, चुनाव प्रभावित कर सकने वाले व्यक्तियों, सांप्रदायिक तनाव की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों पर भी चर्चा करते हुए कार्य योजना निर्धारित की गई। दोनों राज्यों के अधिकारियों ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष लोकसभा निर्वाचन के लिए अपनी प्रतिबद्धता एवं संकल्प व्यक्त किया।
.
ब्रेकिंग
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ...
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर
खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ...
सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद
मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज...
लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड...
अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे
दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत