ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

बीजेपी सांसद बृजेंद्र सिंह चौधरी मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल

नई दिल्ली। हरियाणा के हिसार से बीजेपी सांसद बृजेंद्र सिंह चौधरी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दीया। बृजेंद्र सिंह इस्तीफा देने के तुरंत बाद बृजेंद्र सिंह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पहुंचे।
सांसद बृजेंद्र सिंह कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। हरियाणा के हिसार से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंंह ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा, “…मैं आज भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं, मैं मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी व पार्टी के अन्य नेताओं का धन्यवाद करता हूं… कुछ राजनीतिक कारण काफी समय से बन रहे थे जिसमें असहजता एक अहम विषय है। इसमें मुख्यतः विचार के मामलों में मेरी सहमति पार्टी(भाजपा) से नहीं थी जिस कारण मैंने यह निर्णय लिया है…“कांग्रेस अध्यक्ष ने बृजेंद्र चौधरी को फूलों का गुलदस्ता देकर पार्टी में शामिल किया. इस दौरान कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे।

 

हमें कोई झटका नहीं लगा-भाजपा

भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने पर हरियाणा सरकार के मंत्री और भाजपा नेता कंवरपाल गुर्जर ने कहा, हमें कोई झटका नहीं लगा। वे पहले भी कांग्रेस में ही थे और कांग्रेस छोड़कर यहां आए थे। शायद यहां उनका मन नहीं लगा क्योंकि यहां राष्ट्रवादी विचार है और वो परिवारवादी विचार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.