ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

भूमिका सोनी पार्षद को भाजपा महिला मोर्चा झाबुआ जिलाध्यक्ष का दायित्व मिला

झाबुआ। मध्यप्रदेश, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा द्वारा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के लिए थांदला वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद भुमिका आशीष सोनी को नियुक्त किया गया है उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया ने बताया कि संभागीय संगठन प्रभारी राघवेन्द्र जिला प्रभारी हरिनारायण यादव महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया,भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया की अनुशंसा एवं सहमति से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भूमिका आशीष सोनी को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। श्रीमती सोनी की नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया, कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी, कृष्णपाल सिंह गंगाखेढी,गोरव खण्डेलवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप चोहान थांदला मण्डल अध्यक्ष रोहित बैरागी,,सहित जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्रीमती भूमिका सोनी को बधाइयां प्रेशित करते हैं संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.