ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

मंदसौर पुलिस ने 186 हिस्ट्री शीटर गुंडा बदमाशों की कॉम्बिंग गश्त के दौरान चैकिंग, कई वारंट तामिल करवाएं गये

थानों की गश्त पार्टियों में 500 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारियों द्वारा कार्यवाही को अंजाम दिया गया

Image

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर एसपी अनुराग सूजानिया के मार्गदर्शन मे पुलिस की 27 फरवरी 24 की कॉम्बिंग गश्त के दौरान की गई महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस के थाना शामगढ द्वारा 02 गुमइंसान दस्तयाब किये गये। कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस के थाना कोतवाली द्वारा पानी की टंकी में छुपकर बैठे स्थायी वारंटी(एनआई एक्ट) अकील पिता कादिर खां निवासी नयापुरा को मौके से गिरफ्तार किया गया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस के थाना पिपलियामंडी के द्वारा 02 माह पूर्व से फरार चल रहे बलात्कार एवं अपहरण के अपराध में आरोपी आदित्य पिता विरेन्द्र सिंह गौड को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पूर्व से बलात्कार के अपराध में फरार चल रहा था एवं आरोपी पर अपहरण का एक और अपराध पंजीबद्ध था जिसे मंदसौर पुलिस थाना पिपलियामंडी द्वारा कॉम्बिंग गश्त के दौरान गिरफ्तार किया गया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस के द्वारा कुल 80 स्थायी वारंटी एवं 71 गिरफ्तारी वारंट तामिल करवाये जाकर कुल 156 वारंट तामिल करवाये गये। कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस के द्वारा हिस्ट्री शीटर बदमाशों की चेकिंग करते कुल 96 निगरानी बदमाशों को चेक किया एवं 89 गुंडा बदमाश चेक करते कुल 186 हिस्ट्री शीटर गुंडा बदमाशों की चैकिंग की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस के द्वारा 25 आर्म्स एक्ट के 02 प्रकरणों, मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत 05 कार्यवाही की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों समेत समस्त थानों की 45 गश्त पार्टियों में कुल 500 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा गश्त की कार्यवाही को अंजाम दिया गया।Image

Image

Leave A Reply

Your email address will not be published.