मंदसौर पुलिस ने 186 हिस्ट्री शीटर गुंडा बदमाशों की कॉम्बिंग गश्त के दौरान चैकिंग, कई वारंट तामिल करवाएं गये
थानों की गश्त पार्टियों में 500 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारियों द्वारा कार्यवाही को अंजाम दिया गया
मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर एसपी अनुराग सूजानिया के मार्गदर्शन मे पुलिस की 27 फरवरी 24 की कॉम्बिंग गश्त के दौरान की गई महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस के थाना शामगढ द्वारा 02 गुमइंसान दस्तयाब किये गये। कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस के थाना कोतवाली द्वारा पानी की टंकी में छुपकर बैठे स्थायी वारंटी(एनआई एक्ट) अकील पिता कादिर खां निवासी नयापुरा को मौके से गिरफ्तार किया गया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस के थाना पिपलियामंडी के द्वारा 02 माह पूर्व से फरार चल रहे बलात्कार एवं अपहरण के अपराध में आरोपी आदित्य पिता विरेन्द्र सिंह गौड को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पूर्व से बलात्कार के अपराध में फरार चल रहा था एवं आरोपी पर अपहरण का एक और अपराध पंजीबद्ध था जिसे मंदसौर पुलिस थाना पिपलियामंडी द्वारा कॉम्बिंग गश्त के दौरान गिरफ्तार किया गया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस के द्वारा कुल 80 स्थायी वारंटी एवं 71 गिरफ्तारी वारंट तामिल करवाये जाकर कुल 156 वारंट तामिल करवाये गये। कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस के द्वारा हिस्ट्री शीटर बदमाशों की चेकिंग करते कुल 96 निगरानी बदमाशों को चेक किया एवं 89 गुंडा बदमाश चेक करते कुल 186 हिस्ट्री शीटर गुंडा बदमाशों की चैकिंग की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस के द्वारा 25 आर्म्स एक्ट के 02 प्रकरणों, मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत 05 कार्यवाही की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों समेत समस्त थानों की 45 गश्त पार्टियों में कुल 500 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा गश्त की कार्यवाही को अंजाम दिया गया।