ब्रेकिंग
शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्...

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल स्थित हमीदिया अस्पताल पहुंचकर हरदा हादसे में घायल नागरिकों से मिलकर कुशलक्षेम जाना एवं चिकित्सकों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज शाम हमीदिया अस्पताल में इमरजेंसी विभाग और आईसीयू पहुंचकर हरदा विस्फोट हादसे में घायल हुए नागरिकों से भेंट कर उनका हाल-चाल पूछा । मुख्यमंत्री डॉ यादव ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और चिकित्सा विशेषज्ञों से किए जा रहे इलाज की जानकारी प्राप्त कर घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने चिकित्सकों से कहा कि घायलों के बेहतर उपचार में कोई कमी नहीं रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने घायलों को आश्वस्त किया कि उनका अच्छे से अच्छा इलाज होगा। घायलों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने हरदा हादसे में घायल जितेंद्र,महबूब शाह, महेंद्र कुशवाहा, दिनेश सोनी, राम सजीवन, श्रीमती अमीना, बाबूलाल और शोभाराम से भेंट कर उनके स्वास्थ्य और उपचार का हालचाल लिया। मुख्यमंत्री डॉ यादव के हमीदिया अस्पताल पहुंचने पर हरदा हादसे में घायल हुए लोगों का उपचार कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि सभी घायलों को आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। ये सब शीघ्र स्वस्थ हो जाएंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल उपस्थित थे।

Image

Leave A Reply

Your email address will not be published.