मन्दसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर मे चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराध की रोकथाम के लिये अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो पर कठोर कार्यवाही के लगातार निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर, नरेन्द्र सोलंकी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग मल्हारगढ़ के निर्देशन एवं थाना प्रभारी इंचार्ज सतेन्द्र सेनी के कुशल नेतृत्व में थाना पिपलियामण्डी पुलिस टीम को मिली सफलता। फरियादी लोकेश पिता शंकरलाल हरजानी के द्वारा अपनी फर्म से पार्वती ओनीयन कम्पनी धुपगुडी वेस्ट बंगाल के लिये 458 कट्टे कुल 117 क्विंटल किमती 31,53,735 रु को आईशर ट्रक लोड कर 31.01.2024 के 18.33 बजे रवाना किया गया था जिसका ड्रायवर ललित कुमार पिता पुरीलाल मेहर निवासी नीव कालोनी मोतीपुरा थाना झालरा पाटन जिला झालावाड राजस्थान तथा क्लीनर कुलदीप पिता रामजीलाल लोहार नि. भीलवाडा जो ड्रायवर ललीत कुमार व क्लीनर कुलदीप के द्वारा 458 कट्टे मे से 195 लहसुन के कट्टे कुल 52 क्वींटल लहसुन बिना बताये बेच दी फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 18/2023 धारा 406,407,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु उनि बापू सिंह बामनिया मय हमराह टीम आर 480 जितेन्द्र मालोदे, आर 697 वाजीद खान को रवाना किया गया व सायबर सेल की मदद से कृषि मण्डी मंदसौर से आरोपी ललीत पिता पुरीलाल मैहर को गिरफ्तार किया गया व आरोपी के कब्जे से 12 कट्टे लहसुन के कुल 03 क्वींटल एंव आयशर ट्रक क्रमांक आरजे 17 जीबी 0311 को जब्त किया गया आरोपी ललीत से साथी आरोपी व बाकी मश्रुका के संबंध मे पुछताछ की जा रही है। सराहनिय कार्यः-उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी इंचार्ज उनि सतेन्द्र सेनी, उनि बापू सिंह बामनिया, आर 480 जितेन्द्र मालोदे, आर 697 वाजीद खान, आर 771 वी पी सिंह, आर चालक 752 सुंदर सिंह, सायबर सेल मंदसौर व उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा। जिनको पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रथक से पुरस्कृत किया जावेगा।
ब्रेकिंग
अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ का भव्य छप्पन भोग श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भक्ति के रंग में सज...
कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम...
संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय...
सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ...
सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा
4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु...
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी
मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार...
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल
गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी